आरक्षण : एक अभिशाप या वरदान

आजकल आरक्षण का मुद्दा काफी उठ रहा है । कुछ का कहना है कि इसके वजह से देश में काबिलियत की कमी आ रही है तो कुछ का कहना है आरक्षण की वजह से शोषित वर्ग को ऊपर उठने का मौका मिल रहा है।

अभी हाल ही में हमारे पड़ोस में रहने वाले मिश्रा जी की बेटी किसी परीक्षा में 270 अंक पाई थी पर उनका चयन नहीं हुआ वही उनके ही नौकर जो अनुसूचित जनजाति के थे उनकी बेटी 162 अंक पाई थी उनका चयन कर लिया गया था।

इस बात से मिश्रा जी की बेटी कुछ दिनों से उदास रहने लगी और एक दिन मिश्रा जी की बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया। ईश्वर की कृपा रही कि वह बच गई। इस बात को लेकर आरक्षण पर फिर बहस छिड़ गया कुछ संभ्रांत लोगों ने आरक्षण को अन्याय की संज्ञा दी तो वहीं कुछ का कहना था कि एक शोषित वर्ग की तुलना बड़े लोगों से नहीं की जा सकती है।

शोषित वर्ग को शिक्षा में, नौकरी में वह अवसर नहीं प्राप्त होते जो बड़े ( संभ्रांत) लोगों को नसीब होता है और उनके पास तो संसाधन भी नहीं है । ऐसे में बराबरी की बात करना बेमानी होगी। महलों में रहने वाले और झोपड़ी में रहने वाले कभी एक बराबर नहीं हो सकते।

मेरे हिसाब से अगर देखा जाए तो आरक्षण देश के लिए कलंक है पर यह भी सत्य है कि अगर आरक्षण हटा दिया जाएं तो शोषित वर्ग हमेशा के लिए दबे रह जाएंगे।

इस आरक्षण के कारण ही काबिल लोग विदेश में जाकर नौकरी कर रहे हैं और वहां के विकास में योगदान दे रहे हैं।
मेरे हिसाब से देश में आरक्षण तो रहना चाहिए पर पदोन्नति में आरक्षण को हटा देना चाहिए । क्योंकि नौकरी पाने के बाद ना कोई शोषित रह जाता है ना कोई बड़े घर का । सब एक हो जाते हैं पर आरक्षण के कारण उनमें फिर वैमनस्यता की भावना आ जाती है।

 

 नवीन मद्धेशिया

गोरखपुर, ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मेरी सुबह मेरी शाम | Meri Subah meri Shaam

Similar Posts

  • सच्ची स्वतंत्रता आएंगी – योग से

    पूरे देश में स्वतंत्रता के 78वीं वर्षगांठ मनाई जा रहा है। हमें इस विषय पर चिंतन करने की आवश्यकता है। क्या हम स्वतंत्र हैं? स्वतंत्रता का अर्थ है अपना तंत्र, अपना कानून, अपना नियम। देखने की आवश्यकता है कि क्या हम अपने बनाए हुए नियम कानून पर चल पाते हैं। वास्तव में देखा जाए तो…

  • क्या भारत यूरोप का गोदाम था

    क्या भारत यूरोप का गोदाम था भावार्थ लेखक – कुमार अहमदाबादी रुबाई का भावार्थ समझने से पहले कवि अकबर इलाहाबादी के जीवनकाल के बारे में थोडी सी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। अकबर इलाहाबादी का जन्म १६ नवंबर १८४६ के दिन हुआ था। अवसान १५ फरवरी १९२१ के दिन हुआ था।बालपन में उन्हों ने मुगल…

  • द इंडियन | The Indian

    क्या कुछ ठीक नहीं हो रहा है ! ऐसा नहीं है लेकिन इंगित तो वहीँ किया जाएगा जहांँ चलते – चलते अगर गाड़ी पंचर हो रही है, तो पंचर होने के कारणों को जाना  जाएगा । पंचर सुधारे जाएंँगे या स्टेपनी  ही चेंज की जाएगी ,तभी रफ्तार सही रहेगी। 10% इंडिया  के साथ जो 90%…

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस | International Women’s Day

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त नारी शक्ति को नमन करते हुए मेरे भाव – आसमाँ को मुट्ठी में क़ैद करने की ख़्वाहिश, अपनी पहचान तलाशने, अपनी पहचान क़ायम करने का अरमान, रिश्ते-नाते,घर-आँगन को सहेजने का ज़िम्मा। रस्मों-रिवाजों को निभाने की हर कोशिश ,हर ज़िम्मेदारी आज एक माँ, संगिनी, बेटी, बहु,पत्नी,जननी आदि बन कर नारी बख़ूबी…

  • एक पत्र किताबों के नाम | Ek Patra Kitabon ke Naam

    सुनो सखी, तुम्हें पता है ,किताबें महज अब एक रद्दी बनकर रह गई,एक वक्त था जब लगाव था किताबो से सबको,लेकिन आज मोबाइल ने इसकी अहमियत ही खत्म कर दी,जो शब्द किताबों में लिखे होते थे,उनमें खुद से जुड़ी भावनाएं अपनेपन का एहसास कराती थी,आज मोबाईल में सोशल साइट्स में कब वक्त बीत जाता पता…

  • शारदीय नवरात्रि | Shardiya Navratri

    नवरात्रि का पर्व सम्पूर्ण भारत वर्ष के प्रमुख त्यौहारों/पर्वों में से एक है।‌ हर साल इन नवरात्रि के दिनों में माता रानी के नौ रूपों का पूजा एवं पाठ किया जाता है। जिसमें पहली: शैलपुत्री, दूसरी: ब्रह्मचारिणी, तीसरी: चंद्रघंटा, चौथी: कूष्माण्डा, पांचवीं: स्कंद माता, छठी: कात्यायिनी, सातवी: कालरात्रि, आठवीं: महागौरी नौवीं:  सिद्धिदात्री हर दिन किसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *