मेरी सुबह मेरी शाम | Meri Subah meri Shaam

मेरी सुबह मेरी शाम

( Meri subah meri shaam )

 

मेरी सुबह भी तुम
मेरी शाम हो
मेरे चेहरे की हर मुस्कान हो
कुदरत भी ठहर जाए
जिसे देखकर
बारिशों में भीगी तुम ऐसी शाम हो

मेरी सुबह भी तुम
मेरी शाम हो
इतरा रहे हैं बाग
जिन फूलों को देखकर
उन फूलों की महकती
खुशनुमा एहसास हो

मेरी सुबह भी तुम
मेरी शाम हो
बदल रही है सृष्टि
जिन “नवीन “हवाओं से
उन हवाओं में महकती
“नवीन “एहसास हो
मेरी सुबह भी तुम
मेरी शाम हो
मेरी बंदगी में भी तुम खास हो
पर क्या तुम मेरे साथ हो
हां शायद तुम मेरे साथ हो

 नवीन मद्धेशिया

गोरखपुर, ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

शब्द | Shabd

Similar Posts

  • देश आखिर है क्या बला?

    देश आखिर है क्या बला? कुछ जाहिलों के लिए जमीन का टुकड़ाकुछ गोबर गणेशों के लिए उनके आकाकुछ सिरफिरों के लिए उसमें बसे लोगकुछ घाघ लोगों के लिए बिजनेस का अड्डाजिन्होंने खोद दिया गरीबों के लिए खड्डा आका घाघ लोगों से मिलकर –जाहिल और गोबर गणेशों को रोज घास चराता हैटीवी पर हर वक्त पीपली…

  • बनारस भाग-२ | Poem on Banaras

    बनारस भाग-२ ( Banaras )   ब्रह्मा, विष्णु सदा विराजें, करता है गुणगान बनारस। बँधती गँठरी पुण्य की देखो, सुख की है खान बनारस। दोष-पाप सब दूर है करता, ऐसा है वो घाट बनारस। खल-कामी,लोभी- अज्ञानी, इन सबका है काट बनारस। गंगा की लहरों में जीवन, शीतल-मंद-सुगंध बनारस। कल्- वृक्ष के जैसा है वो, ऋषि,मुनि…

  • लावारिस देह | Kavita Laawaris Deh

    उसकी बिंदिया ( Uski Bindiya )   उसकी बिंदिया दरवाजे पर झांकती अबोध किरण थी जो तुलसी को सांझ –ढ़ले हर्षा सकती थी कि वह दीपशिखा की तरह झिलमिला रही है . उसकी चूड़ियां दरवाजे पर उठती मासूम आहट थी जो रसोई में से भी साफ सुनी जा सकती थी कि वह चबूतरे पर खिलखिला…

  • अखबार | Akhbar kavita

    अखबार ( Akhbar )     आज की ताजा खबर लेकर आता अखबार देश विदेश के समाचार प्रिय अपनों का प्यार   राजनीति के दांव पेच संग सत्ता की बातें लाता कुर्सी की उठा पटक समीकरण सारे बतलाता   शिक्षा संस्कार साहित्य सामाजिक सरोकारों को जनता की आवाज बने हिला सके सरकारों को   अखबारों…

  • आई होली मस्तानी | Geet aayi holi mastani

    आई होली मस्तानी ( Aayi holi mastani )   सबके दिल को जीता, सबके मन को भा गया। यू.पी. में लो फिर से, अब योगी राज आ गया। खुशियां ले चेहरे पर, छाया रंग होली का सारा। मधुर तराने गीत गूंजे, बोले तुन तुन तारा रा रा। जोगीरा सा रा रा रा,जोगीरा सा रा रा…

  • सड़क

    सड़क   पहुंच सुदूर क्षितिज धरा तक सुंदर रेखा मात्र दिखती हूं, श्याम वर्णी स्वस्थ सलोने गात दिन रात अटखेलियां खेलती हूं, पकड़ पगडंडी की राह पाया चतुर्भुज रूप चंचला आगे बढ़ती,संवरती हूं अनुपम अवतरित छटा, अव्यवस्थित पर अति आर्द्र शीत की उष्णता में तपती हूं।। अवस्थापन से हर्षातिरोक्ति हुयी कब जब मेरे कतरों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *