Bachpan ki Yaadein

बचपन की यादें | Bachpan ki Yaadein

बचपन की यादें 

( Bachpan ki yaadein ) 

 

बचपन की यादों का अब तो मैं दिवाना हो गया

क्या शमा कैसी फिजाएं,मन मस्ताना हो गया।

 

मासूमियत की है लरी,मस्ती का फ़साना क्या कहें

प्यार था पहले का जो अब वह तराना हो गया।

 

वह खेलना वह कूदना उस खेत से खलियान तक

अब तो मकां के चार दीवारों में भुलाना हो गया।

 

बन खिलौना गाड़ियां हम बोगियां थे रेल के

अब दूर ऐसे हम हुए मानों जमाना हो गया।

 

सब वक्त का यह खेल है कैसे कहां तक आ गए

सब देखते ही देखते बचपन बेगाना हो गया।

 

लद गया है बोझ जिम्मेदारियों का हर तरफ

थक चुके यह पांव मुश्किल अब बढ़ाना हो गया

 

याद आता वह सुनहरा पल दो पल की जिंदगी

पर सिमट एक दायरे में वह अंजाना हो गया।

 

ढूढ़े कहां वह बचपना आता नहीं भी स्वप्न में

अब बिन स्वरों सी जिंदगी का गीत गाना हो गया।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

जय हो जय हो कलम तेरी | Jai ho Kalam Teri

Similar Posts

  • मां कात्यायनी | Maa Katyayani

    मां कात्यायनी ( Maa Katyayani )    पुरुषार्थ सहज सुफलन, मां कात्यायनी आराधना से वर्तमान विज्ञान प्रौद्योगिकी युग, मां दुर्गा षष्ठी छवि पूजन विशेष । शोध अनुसंधान दक्षता मैया, जीवन कृपा दृष्टि अधिशेष । जन्म जन्मांतर पाप मुक्ति, ब्रजमंडल अधिष्ठात्री साधना से । पुरुषार्थ सहज सुफलन, मां कात्यायनी आराधना से ।। केहरी आरूढ़ा मात भवानी,…

  • शेर सिंह हुंकार की कविताएं | Sher Singh Hunkaar Poetry

    पीड़ा ना छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं।कई राज दिल में छुपाए हुए हैं।ये सदियों की पीड़ा उभरने लगी हैं,जो हिन्दू हृदय में दबाए हुए हैं। हमे ना सीखाओ हमे ना दिखाओ।जुल्म क्या हैं होता हमें ना बताओं।जो हमने सहा हैं कहाँ वो लिखा हैं,मगर सच हमारा जहाँ को बताओ। जो दिल मे जख्म हैं…

  • यह गोल-गप्पे | Gol-gappe

    यह गोल-गप्पे ( Yah gol-gappe )    गोलगप्पे का नाम सुनकर ये मुॅंह में पानी आ जाता, चाहें राजा हो या रंक मन की कलियां खिल जाता। गली-मौहल्ले चौराहों पर ये आसानी से मिल जाता, अगर घर में कोई लाए तो पटरानी ख़ुश हो जाता।।   आटा और मैदा से इसके लिए पूरियां बनाया जाता,…

  • मकर संक्रान्ति

    मकर संक्रान्ति मकर संक्रान्ति पर्व परहमारे जीवन में नवचिन्तन का सृजन होंऔर आशा हमारे जीवन केहर पल को उत्साह से भरती जायें ।क्योंकि सकारात्मक जीवनव चिंतन का अपना एकअलग ही आनंद और उत्साह है,इससे दुःख की धारा का प्रवाहस्वतः ही पड़ जाता मंद है ।मरना सिर्फ एक ही दिन परजीने के दिन तो अनेक है,सत्य…

  • पापा की यादें | Papa ki Yaadein

    पापा की यादें ( Papa ki Yaadein )    पूछ रहे थे तुम मुझसे आंखें क्यों भर आई है गूथ रही थी आटा में बस यू ही कहा था मैंने याद पिता की आई है बरबस ही बरस पड़ी ये अश्रु की जल धारा बनके सावन के इस मौसम में मन ने बातें दोहराई है…

  • औरत समपर्ण है | Aurat Samarpan Hai

    औरत समपर्ण है ( Aurat Samarpan Hai )   औरत को एक जन्म में समझना चाहते हो ग़लत फ़हमी में हो औरत को समझने के लिये एक जन्म नहीं, कई जन्म चाहिए औरत का दिल समन्दर की तरह है मोम की तरह है, पत्थर की तरह है औरत समपर्ण है आकर्षण है पारे जैसा दर्पण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *