Kartik Purnima Snan

कार्तिक पूर्णिमा स्नान | Kartik Purnima Snan

कार्तिक पूर्णिमा स्नान

( Kartik Purnima Snan )

 

नौ ग्रह कृपा वृष्टि, कार्तिक पूर्णिमा स्नान से

सनातनी संस्कृति कार्तिक मास,
अद्भुत अनुपम व विशेष ।
पूर्णत्व सुफलन साधना पथ,
धर्म आस्था दर्शन अधिशेष ।
जीवन सुमंगल आनंदमय,
जप तप दान व ध्यान से ।
नौ ग्रह कृपा वृष्टि, कार्तिक पूर्णिमा स्नान से ।।

शैव वैष्णव दोऊ संप्रदाय,
सम आराधनिक महत्ता ।
वध बेला त्रिपुरासुर दैत्य,
अनंत नमन शिव जी सत्ता ।
वंदित त्रिपुरारी अनूप उपमा,
त्रिलोक धन्य शंकर गुणगान से ।
नौ ग्रह कृपा वृष्टि, कार्तिक पूर्णिमा स्नान से ।।

सूर्य चंद्र समसप्तक आभा,
ऊर्जस्वित जल सह परिवेश ।
अनूप दृश्य नदी सरोवर,
सर्वत्र मृदुल विमल भावेश ।
संपूर्ण वर्ष एक्य प्रसाद,
पवित्रक माह अनुष्ठान से ।
नौ ग्रह कृपा वृष्टि, कार्तिक पूर्णिमा स्नान से ।।

शिवा संभूति संतति संग,
प्रीति अनुसूया क्षमा कृतिका।
शिवत्व दर्श आह्लाद असीम,
शोभना देव दीवाली वर्तिका ।
भू लोक छवि स्वर्ग सदृश,
जीवन तृप्त सुख वैभव वरदान से ।
नौ ग्रह कृपा वृष्टि, कार्तिक पूर्णिमा स्नान से ।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

परिणय जीवन का मधुमास | Parinay Jeevan ka Madhumas

Similar Posts

  • लगाव | Lagaav

    लगाव ( Lagaav )   यदि आप अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध करते हुए किसी पर अपना अधिकार जमाना चाहते हैं या रुआब में उसे दबाना चाहते हैं तो निश्चय ही वह झुक जाएगा कर देगा स्वीकार्य आपको किंतु आपको अपनापन नहीं दे पाएगा लगाव की डोर से बंध नहीं पाएगा सम्मान खरीद कर मांग कर…

  • सफलता हेतु हंसना जरूरी है | Prerna poem in Hindi

    सफलता हेतु हंसना जरूरी है ( Safalta hetu hasna zaroori hai ) कठिन परिश्रम से तू ना मुंह मोड़, हंसना भी न छोड़ तू बंदे, हंसना भी ना छोड़। मेहनत करो जी तोड़,बंद राहों को खोल, नफा नुकसान न तोल। टेढ़े-मेढ़े रास्तों को छोड- सीधी सच्ची राह तू पकड़, छोड़ दें अपनी सारी तू अकड़;…

  • प्रेयसी सी लगती मधुशाला

    प्रेयसी सी लगती मधुशाला   दुःख कष्ट पीड़ा संग, परम मैत्री अनुभूति । असफलता बिंदु पर , नवल प्रेरणा ज्योति । सघन तिमिर हरण कर , फैलाती अंतर उजाला । प्रेयसी सी लगती मधुशाला ।। तन मन पट नव चेतना, उत्साह उमंग अपार । अपनत्व सा मृदुल स्पर्श , अंतर्द्वन्द अवसानित धार । अदम्य हौसली…

  • देवों के देव महादेव | Mahadev par kavita

    देवों के देव महादेव ( Devon ke dev mahadev )     दर्शन तो करके ही जाऐगे चाहे बाधाएँ हो कही, टूटकर बिखरना तो हमने  कभी सीखा ही नही। भोले को पाने के लिए  शोले का रास्ता ही सही, प्रसाद भांग ही मिले बिना दर्शन जाऐगे ही नही।।   लक्ष्य नही मिलता है उनको जो…

  • बेख़बर हूं | Bekhabar Hoon

    बेख़बर हूं ( Bekhabar Hoon )    जलता है खैरलांजी, जलता है मेरा मन गोहाना की राख सुलगती है अब भी मेरे लहू में, गोधरा की ट्रेन से झांकती वे मासूम आंखें करती हैं मेरा पीछा, बदायूं के बगीचे में शान से खड़े पे़ड़ पर टंगी दो लाशें दुपट्ट्टे पर खून के धब्बे, धब्बों में…

  • होगा निश्चय सबेरा

    होगा निश्चय सबेरा   अधिकार है सबको जीने का राजा रंक और फकीर, तृप्त होता कोई ख़्वाब देखकर हँसकर काटता कोई गम के जंजीर। लाख उलझनें हो जीवन में ख़्वाब सभी सजाते हैं, किसी के ख़्वाब पूरे होते किसी के अधूरे रह जाते हैं। नीद में देखता ख़्वाब कोई कोई सो नही पाता है, न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *