Parinay Jeevan ka Madhumas

परिणय जीवन का मधुमास | Parinay Jeevan ka Madhumas

परिणय जीवन का मधुमास

( Parinay jeevan ka madhumas )

 

दिव्य भव्य श्रृंगार बेला,
प्रतिपल नेह अनंत वृष्टि ।
कांतिमय अंग प्रत्यंग ,
अति आनंद परिपूर्ण सुदृष्टि ।
उर तरंग चाहत स्पंदन,
वंदन अभिनंदन प्रणय उजास ।
परिणय जीवन का मधुमास ।।

मृदुल मधुर अहसास,
विमल पुनीत हिय भावना ।
सरित प्रवाह मंगलता,
असीम खुशियां कामना ।
अपनत्व परम स्पर्श बिंदु,
अलौकिक संबंध आभा खास ।
परिणय जीवन का मधुमास ।।

प्रेयसी बन आशाएं ,
हर क्षण संग गमन ।
अथाह स्वर माधुर्य ,
जीवन नवरंग रमन।
मुखारबिंद लावण्य शोभना,
अर्थ भाव उमंग उल्लास ।
परिणय जीवन का मधुमास ।।

अंतर पावन कैनवास,
मिलन मोहक अनूप चित्र ।
भाव भंगिमा स्नेहिल छवि,
प्रेम प्रतिरूप दर्श पवित्र ।
रोम रोम सिय राम रमन,
सप्त जन्म बंधन प्रयास ।
परिणय जीवन का मधुमास ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

आंवला नवमी | Amla Navami

 

Similar Posts

  • कलयुग में राम पधारे | Kalyug me Ram Padhare

    अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे हिय तरंग दिव्यता स्पंदन, सकारात्मक संपूर्ण परिवेश । सघन तिमिर अस्ताचल बेला, सात्विकता उन्मुख मनुज आवेश । रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर्व, नव्य कांति सृष्टि मंडल पसारे । अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे ।। घर बाजार गांव शहर, स्वच्छता विशेष अभियान । अज्ञान अंधेरा मूल दूर, रक्षा…

  • क्या शैतान सच में होते हैं

    क्या शैतान सच में होते हैं क्या सच में,होते हैं शैतान ?या ये है केवल,हमारा अनुमान ।हां वाकई,होते हैं शैतान ।जब हम करते हैं,कोई बुरा काम ।या फ़िर करते हैं,बड़ों का अपमान ।तब हमारे भीतर ही,प्रविष्ट हो जाते हैं ;ये दुष्ट शैतान ।जब हम, भूल जाते हैं ,सही ग़लत की पहचान ।तभी हमें उकसाते हैं…

  • बरसाती मेंढक!

    बरसाती मेंढक! *** माह श्रावण शुरू होते ही- दिखते टर्र टर्र करते, जाने कहां से एकाएक प्रकट होते? उधम मचाते, उछल कूद करते। कभी जल में तैरते, कभी निकल सूखे पर हैं धूप सेंकते। माह दो माह खूब होती इनकी धमाचौकड़ी, लोल फुला फुला निकालते कर्कश ध्वनि। इन्हें देख बच्चे खुश होते, तो कभी हैं…

  • बनारस भाग-२ | Poem on Banaras

    बनारस भाग-२ ( Banaras )   ब्रह्मा, विष्णु सदा विराजें, करता है गुणगान बनारस। बँधती गँठरी पुण्य की देखो, सुख की है खान बनारस। दोष-पाप सब दूर है करता, ऐसा है वो घाट बनारस। खल-कामी,लोभी- अज्ञानी, इन सबका है काट बनारस। गंगा की लहरों में जीवन, शीतल-मंद-सुगंध बनारस। कल्- वृक्ष के जैसा है वो, ऋषि,मुनि…

  • हे भोले हे भंडारी | Kavita he bhole he bhandari

    हे भोले हे भंडारी ( He bhole he bhandari )   हे भोले हे भंडारी   वो दुनिया थी और अब आ गया कलयुग घोर   ज़हर जो तूने समा लिया था कंठ में वो अब फैल गया है सब ओर   अब क्या सोच रहा है कुछ नहीं क्यों बोल रहा है   क्या…

  • गरीबी ने बचाई लाखों की जान | Garibi par kavita

    गरीबी ने बचाई लाखों की जान ! ******* गरीबी ने गरीबों को बचाया? इसी ने कोरोना को है हराया। यह मैं नहीं विशेषज्ञ कह रहे हैं, गरीब देशों में कोरोना के कम आंकड़े तो यही बतला रहे हैं; गरीबों के संघर्ष की गाथा गा रहे हैं। मुझे तो बस भगवान/ईश्वर/अल्लाह ही याद आ रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *