Aaradhya Shri Ram

आराध्य श्रीराम बिराजे | Aaradhya Shri Ram

आराध्य श्रीराम बिराजे

( Aaradhya shri ram viraje )

 

करवट बदली काल ने नियति ने युग पलट दिया।
रामनाम है गूंज व्योम में आनंदित घट घट किया।

राग द्वेष दंभ सब हारे धर्म ध्वजा नभ लहराई।
आए अवध रघुनंदन खुशियों की घड़ियां आई।

राम भक्ति में मतवाले झूमे राम नाम की जयकार।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्यारे राम जगत के हैं करतार।

सनातन परचम दुनिया में गूंजता नारा जय श्रीराम।
ऋषि मुनि साधु संत गाए आए राम अवध के धाम।

राम नाम पत्थर तिर जाते राम की लीला अपरंपार।
सजी आज अयोध्या सारी झूम रहा है सारा संसार।

आराध्य श्रीराम बिराजे अब रामराज होगा साकार।
सबके रक्षक राम हमारे प्रभु दुष्टों का करते संहार।

राम भक्तों की भीड़ लगी राम नाम में होकर लीन।
मंदिर मंदिर राम पूजा राम कीर्तन में रहें तल्लीन।

नगर नगर में राम की झांकी राम धुन रामायण पाठ।
राम राम पुकारे निशदिन सकल मनोरथ रहते ठाठ।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

राम-राम गूंज गगन में | Ram Ram Goonj

Similar Posts

  • अक्षय तृतीया शुभ घड़ी | Kavita Akshay Tritiya Shubh Ghadi

    अक्षय तृतीया शुभ घड़ी ( Akshay tritiya shubh ghadi )   अक्षय हो सुख समृद्धि भरा रहे भंडार। जीवन में यश कीर्ति का हो जाए संचार।   अक्षय तृतीया शुभ घड़ी मंगलदाई हो योग। परिणय सूत्र में बंध युगल पाते पावन संयोग।   पावन तिथि को करे दान धर्म का काम। अक्षय धन पात्र रहे…

  • कविताएंँ रहेंगी | Kavitayen

    कविताएंँ रहेंगी…… ( Kavitayen rahengi )    हृदय को संवेदना की कसौटी पर कसेंगी कुछ रहे न रहे कविताएंँ रहेंगी मेरी- तेरी ,इसकी -उसकी, मुलाकातें ,जग की बातें, जगकर्ता के क़िस्से कहेंगी कुछ  रहे न रहे …….कविताएंँ रहेंगी। भागते हुए वक़्त की चरितावली संघर्ष की व्यथा -कथा विकास की विरुदावली कभी शांँति की संहिता रचेंगी…

  • हे मां रजनी

    हे मां रजनी मां रजनी सा ना कोई उपकारी l पूरा भूमंडल मां तेरा आभारी l पूरा जग तेरा वंदन करता है l नमन तुझे भगवान भास्कर भी करता है l मां समय की तू बड़ी पाबंद l नित्य अपने समय पर आती है l फैला तम की चादर थके मांदे भास्कर को ले आगोश…

  • वक्त के साथ | Waqt ke Sath

    वक्त के साथ ( Waqt ke sath )   अजीब सा चला है दौर आज का लोग तो पहले गम भी बांट लेते थे अब तो खुशियों मे भी शरीक होने का वक्त रहा नहीं बदल गया आशीष भी शुभ कामना का बदल गया सुबह शाम का सम्मान भी आया दौर गुड मॉर्निंग, गुड नाईट…

  • चक्रधारी यशोदा का लाल | Yashoda ka Laal

    चक्रधारी यशोदा का लाल ( Chakradhari yashoda ka laal )    एक वो ही है सबका पालनहार, प्रभु ,परमपिता और तारणहार। हर कण-कण में आप विद्यमान, दुष्टों का करते हो पल में संहार।। श्री राम बनकर रावण को मारा, और कृष्ण बनकर कंस पछाड़ा। तुम्हारी माया का पाया नही पार, लिया तुमने ही नरसिंह अवतार।।…

  • एक दिन और | Ek Din Aur

    एक दिन और ( Ek din aur )   मध्यान्ह जिस वक़्त थोड़ी देर के लिए रुक – सा जाता है, उस वक़्त धूम भी रुकती-सी जान पड़ती है । जब उस पार का अरण्य गहरा हरा हो उठता है, और मैं अपने कामों की गिनती करते-करते जब अपना सिर ऊपर उठाती हूँ— मन्दार अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *