Nazar Nahi Aata

नज़र नहीं आता | Nazar Nahi Aata

नज़र नहीं आता

( Nazar nahi aata )

 

वो मुझे कहीं भी अब तो नज़र नहीं आता ?
यूं सकून दिल को मेरे मगर नहीं आता

वो सनम न जानें मेरा किस हाल में होगा
कोई भी उसी की लेकर ख़बर नहीं आता

ए ख़ुदा बता क्या ग़लती हुई मुझी से है
क्यों मगर दुआओं में ही असर नहीं आता

रोज़ अब तरसती है आँखें देखने को ही
वो सनम न जानें अब क्यों इधर नहीं आता

व्रत किस तरह से मेरा खुले मुहब्बत का
आजकल वहीं छत पे क्यों क़मर नहीं आता

हो गया ख़फ़ा वो मुझसे सनम न जानें क्यों
प्यार का करने वादा ए दिगर नहीं आता

कुछ कहा नहीं उससे तो बुरा कभी आज़म
अब मगर न जानें क्यों वो ही घर नहीं आता

 

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

तेरे सिवा | Tere Siva

Similar Posts

  • सोच में डूबा दिल है | Soch mein Dooba Dil hai

    सोच में डूबा दिल है ( Soch mein dooba dil hai )   सर पर रोज़ खड़ी मुश्किल है हर पल सोच में डूबा दिल है ज़ख्म मिले ऐसे अपनों से दिल रहता हर पल बेदिल है कांटों ने घेरा है ऐसा फूल न उल्फ़त का हासिल है पहरा है इतना दुख का ही हाँ…

  • दर्द के दौर में | Dard Ke Daur Mein

    दर्द के दौर में  ( Dard Ke Daur Mein ) मौत थीं सामने ज़िन्दगी चुप रही दर्द के दौर मैं हर खुशी चुप रही जिसकी आँखों ने लूटा मेरे चैन को बंद आँखें वही मुखबिरी चुप रही दीन ईमान वो बेच खाते रहे जिनके आगे मेरी बोलती चुप रही बोलियां जो बहुत बोलते थे यहाँ…

  • प्यार की दिल में कसक रही | Kasak Shayari

    प्यार की दिल में कसक रही ( Pyar ki dil mein kasak rahi )   कान में चूड़ी की खनक रही प्यार की दिल में कसक रही सांस में महक प्यार से उठी आज वो गुलों में लचक रही वो नहीं आये है सनम मिलने राह उसी की अब तलक रही इश्क़ में गिरफ़्तार दिल…

  • क्या समझे | Kya Samjhe

    क्या समझे ( Kya Samjhe ) क्या किया उसने और क्या समझे।बेवफ़ाई को हम वफ़ा समझे। ज़ह्न को उसके कोई क्या समझे।सर निगूं को जो सर फिरा समझे। क़ाफ़ले ग़र्क़ हो गए उन के।नाख़ुदाओं को जो ख़ुदा समझे। क्यों न पागल कहे उसे दुनिया।ज़ुल्फ़-ए-जानां को जो घटा समझे। ख़ुद को समझे वो ठीक है लेकिन।दूसरों…

  • रानी भी भेज दो | Rani Bhi Bhej do

    रानी भी भेज दो ( Rani bhi bhej do )    मिसरा दिया है ऊला तो सानी भी भेज दो राजा के वास्ते ख़ुदा रानी भी भेज दो जब जा रहे हो तोड़ के रिश्ता -ऐ-वफ़ा वापिस मुझे हरेक निशानी भी भेज दो कर लूँ तुम्हारे झूठ पे ख़ुश होके मैं यक़ीं इतनी लतीफ़ कोई…

  • शान तिरंगा | Shaan Tiranga

    शान तिरंगा ( Shaan tiranga )    जान तिरंगा शान तिरंगा ? है मेरा तो मान तिरंगा भारत की शान बनेंगे हम है अपनी पहचान तिरंगा लड़ जाऊंगा हर दुश्मन से वो मेरी है जान तिरंगा फ़हरा हूँ रोज़ हिमालय पर है मेरा अरमान तिरंगा सुर भारत के इतने अच्छे होठों पर है गान तिरंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *