चुनाव परिणाम बिहार का!

चुनाव परिणाम बिहार का!

*******

चुनाव परिणाम
बिहार का
रूला रहा है
थका रहा है
हंसा रहा है
धीरे धीरे आ रहा है
काफी वक्त लगा रहा है
टीवी वाला अपना
टीआरपी बढ़ा रहा है
उनको मजा भी बहुत आ रहा है
चाहते हैं
कुछ और लंबा खींचे गणना
ताकि उनकी आमदनी होती रहे
चुनाव तो आते जाते रहते हैं
कमाई के मौके कम ही मिलते हैं
फिर भी आम आदमी की नजर में
प्रक्रिया काफी धीमी है
चुनाव आयोग ने भी कोविड के चलते
देरी की बात स्वीकार की है
जो परिणाम आ रहा है
समझ नहीं आ रहा है
किधर जा रहा है?
क्या कह रहा है?
सब कंफ्यूज हैं
कभी इसकी कभी उसकी बता रहा है
क्षण क्षण आंकड़ा जो बदल जा रहा है
लेकिन अभी कुछ घंटों से
एक ही परिणाम पर अटका है
न हिल रहा है न डुल रहा है
जाने क्या कुछ हो रहा है?
शायद कहीं कहीं रीकाउंटिंग की बात हो
जो भी हो कल सुबह तक ही क्लियर होगा
ऊंट किस करवट बैठेगा?
पर अब मुझसे इंतजार नहीं होता
मैं तो सोने चला
आप भी चले जाओ
सुबह मालूम कर लेना
वरना आफिस को लेट हो जाओगे
फिर बहुत पछताओगे
रिजल्ट तो आ ही जाएगा!
सो जाओ
दिमाग कितना खपाएगा?
कल मालूम पड़ ही जाएगा।
लेकिन रिजल्ट कितनों की नींद उड़ाएगा
यह तय है
इसी बात का मुझे भय है!

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

अमेरिका को मिला नया राष्ट्रपति!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *