शिव और पार्वती

भावानुवाद विधा दोहा

भगवान शिव और पार्वती के मध्य हुए रोचक वार्तालाप का भावानुवाद प्रस्तुत है ! कवि का वक्रोक्ति-चमत्कार द्रष्टव्य है। मूल श्लोक इस प्रकार है —

कस्त्वं शूली मृगय भिषजं नीलकण्ठ: प्रियेSहम्
केकामेकां कुरु पशुपति: नैव दृष्टे विषाणे।
स्थाणुर्मुग्धे ! न वदति तरु: जीवितेश: शिवाया:
गच्छाटव्यामिति हतवचा पातु वश्चन्द्रचूड़ ।।

शिव -गौरा संवाद

द्वार बंद शिव देख कर ,द्वार खोल प्रिय काम ।
आया उत्तर शीध्र ही ,आप कौन क्या नाम ।।1

शूली सब कहते मुझे ,शूल ग्रस्त हो देव ।
जाओ खोजो वैद्य गृह ,यथा शीध्र स्वयमेव ।।2

नीलकंठ हूँ मैं प्रिये ,कहा रुद्र दे जोर ।
नीलकंठ तात्पर्य शिखि ,फिर कर केका शोर ।।3

मैं पशुपति हूँ प्रियतमे ,लगे बहुत प्रिय बैल ।
किन्तु दृष्टिगोचर नहीं ,सींग शीर्ष शिव शैल ।।4

मुग्ध स्थाणु हूँ ओह तो ,सोचो अपने आप ।
स्थाणु ? ठूँठ कब बोलते ,जीवन में चुपचाप ।।5

देवि ,शिवापति हूँ सुनों भटकाओ मत और ।
हो शृगाल जाओ न वन ,बोली गिरिजा गौर ।।6

बात-बात में शिव गये ,गौरी जी से हार ।
चंद्रचूड़ शिव कष्ट सब ,दूर करें संसार ।।7

Dr. Sunita Singh Sudha

डा. सुनीता सिंह ‘सुधा’
( वाराणसी )
यह भी पढ़ें:-

प्रभु श्रीराम पर दोहे | Prabhu Shri Ram Par Dohe

Similar Posts

  • निवातिया के दोहे | Nivatiya ke Dohe

    राखी का त्यौहार चरणों अपने राखिये, मूरख हमको जान । प्रथम राखी आपको, परम पिता भगवान ।। रेशम की डोरी लिए, कुमकुम रोली साथ । रक्षा वचन में बांधती, बहना राखी हाथ ।। राखी सबको बांधिये, गैर सखा हो कोय । जनक, तनय या तात सम, रिश्ता जोई होय ।। राखी के त्यौहार में, रखना…

  • दीपिका रुखमांगद के दोहे | Deepika Rukmangad ke Dohe

    दीपिका रुखमांगद के दोहे ( Deepika Rukmangad ke Dohe ) रटती शिव का नाम हैं,रसना दिन अरु रात। सावन में मन डूबता,डूब गई है गात।। रिमझिम बरसी है घटा, बुझती धरती प्यास। सावन झूला झूलते,गौरी शंकर पास।। प्यारा लगता मास है,शिव मिलने की आस। सावन का मेला लगा, सभी भक्तों को खास।। शिव की पूजा…

  • दो दोहे | Aazam ke Dohe

    दो दोहे ( Do dohe )   रख दिल में  तू अहिंसा, दुश्मन से मत हार ॥ लड़ दुश्मन से  तू सदा, बनकर बिन तलवार ॥   छोड़ो नफ़रत फ़ूल बन , कर मत बातें खार ॥ कर ले सबसे दोस्त तू, दिल से अपने प्यार॥ शायर: आज़म नैय्यर (सहारनपुर ) यह भी पढ़ें : –…

  • डॉ. सत्यवान सौरभ के पच्चास चर्चित दोहे

    डॉ. सत्यवान सौरभ के पच्चास चर्चित दोहे   आज तुम्हारे ढोल से, गूँज रहा आकाश। बदलेगी सरकार कल, होगा पर्दाफाश।। छुपकर बैठे भेड़िये, लगा रहे हैं दाँव। बच पाए कैसे सखी, अब भेड़ों का गाँव।। नफरत के इस दौर में, कैसे पनपे प्यार। ज्ञानी-पंडित-मौलवी, करते जब तकरार।। नई सदी ने खो दिए, जीवन के विन्यास।…

  • गुरू महिमा | Guru Mahima

    गुरू महिमा ( Guru Mahima ) ( 2 ) गुरू का रख लो मान गुरू जीवन में देते हैं सुप्त गुणों को मान गुरू हीं जानतें हैं हमारी विदया और बल बुद्धी का देते हैं हमें आशिर्वाद महान गुरू बिन नहीं जीवन का उद्धार गुरू की वाणी हैं गीता और रामायण वेद पुराण गुरू हैं…

  • ऊँ जय माँ शारदे!

    ऊँ जय माँ शारदे! 1माँ दुर्गा ममतामयी, अद्भुत है श्रृंगार।दुर्गा दुर्गविनाशिनी, भक्त करें जयकार।। 2माँ मेरी विनती सुनें, हरेन सकल संताप।वरद हस्त धर शीश पर, हृदय विराजें आप।। 3दुर्गा दुर्गति दूर कर, सुगम बनातीं राह।रोगनाशिनी तारिणी, करतीं पूरी चाह।। 4पापमोचनी कालिका, मंगलमय हैं काम।दुर्गम की संहारिणी, तब से दुर्गा नाम।। 5घट- घट वासी मातु से,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *