तेरे पाठ और तेरे गीत | Kavita Tere Paath Aur Tere Geet

तेरे पाठ और तेरे गीत

पढ़ा रहे हो पाठ कोई,
या सुना रहे हो कोई गीत,
कुछ भी हो सुंदर हैं दोनों,
तेरे पाठ और तेरे गीत,

याद रखूंगी पाठ तुम्हारे,
याद रखूंगी तेरे गीत,
जीवन के लिए जरूरी दोनों,
तेरे पाठ और तेरे गीत,

सीख जरूरी जीवन में,
संगीत जरूरी जीवन में,
दोनों ही जीवन के मीत,
तेरे पाठ और तेरे गीत,

पाठ तमस जीवन का हर ले,
गीत रौशनी मन मे भर दें,
यही रौशनी यही हैं दीप,
तेरे पाठ और तेरे गीत।

Abha Gupta

आभा गुप्ता
इंदौर (म. प्र.)

यह भी पढ़ें :-

हम पंछी उन्मुक्त गगन के | Hum Panchi Unmukt Gagan ke

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *