कैमरा एक्शन और खुशी

आज खुशी का मन बहुत उदास था!
जैसे मानो सब कुछ उजड़ गया। क्योंकि आज उसको पता चला कि उसका फ्रेंड्स अकाउंट जिस पर वह दिन रात चैटिंग करती हैं वह अचानक से हैक कर लिया गया और संबंधित अकाउंट भी खुल नहीं रहे।

समझो कि उसके पैरों तले जमीन निकल गई जैसे किसी ने उसका सब कुछ छीन लिया ,यह ऐसी घटना थी जिसके बारे में वह जिक्र करती भी तो उसकी अंदरूनी मनोदशा कोई समझने वाला नही था बल्कि उसका मजाक उड़ाते ।

सच्चाई तो यह थी कि जीवन के जितने भी सुनहरे पल या अवसर होते थे, वह अक्सर अपने मोबाइल में कैद कर लिया करती थी और बड़े मजे से अपने फ्रेंड्स अकाउंट पर डालती थी। वह सारे पिक्चर्स अपने अकाउंट में सेव कर लिया करती थी । फ्रेंड्स एकाउंट हैक होने के बाद उसके पास कुछ भी नहीं था । सिवाय एक उम्मीद की कोई उसका अकाउंट उसे वापस कर दे।

वह काफी दिनों डिप्रेशन में रही। फिर खुशी का एक मित्र जब मिला तो उसकी पूरी बात सुन उसकी हालत देख उसने खुशी को समझाया कि इस प्रकार किसी पर भी निर्भर रहना अपना सब कुछ ऐसे ऑनलाइन ही रखना गलत है परंतु अपनी स्मृतियों को याद करो वह अभी भी तुम्हारे दिल में हैं,तुम्हारे दिमाग में हैं !

“हां हो सकता है तुम्हें समय लगे” उसने उसके हाथ में कैमरा थमाया और बोला ” एक्शन ,” खुशी तुम आज भी इतनी अच्छी लगती हो चलो अब फिल्म जगत के लिए नहीं अपने खुद के अच्छे मूड के लिए सेल्फी निकालो और उसे अपडेट करना जो चला गया हम उसके लिए नहीं जीते ,जो हमारे पास हैं हमें उसके लिए जीना चाहिए और आभासी दुनिया के लिए स्वयं की दुनिया से मुंह मोड़ लेना उचित नहीं ।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

बादल प्यारे | Kavita Badal Pyare

 

Similar Posts

  • दीवार | Deewar

    विशाल का फोन आया कमल पर कार्यक्रम की आप को पता है आप के घर के पीछे ऊंची दीवार बन गया है, कमल ने कहा कि नहीं मे तो बैंक मे हू। कमल तेजी से घर आता है और पीछे जाकर दीवार देखकर नर्वस हो जाता है और शोच ने लगा कि मेरी रानी कविता…

  • PROMISE (वादा ) – (दूसरा भाग ) | Promise Hindi kahani

    PROMISE (वादा )  (A typical love story)      PART-2      ●●●●● यह तो खुशकिस्मती रही कि आकांक्षा और उसका परिवार जुलूस में शामिल न होकर आश्रम में ही रहा।मैं भगवान का लाख-लाख शुक्रगुजार हूं। उस त्रासदी को बीते हुए 15 दिन होने को हैं लेकिन वह हादसा भुलाए नही भूलता। उस मंजर की…

  • अनोखा सेलिब्रेशन

    परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट ना आने के कारण… शहर में बढ़ते आत्महत्या के केसों को देखकर और अखबार में आए दिन किसी न किसी छात्र या छात्रा के सुसाइड करने की ख़बरों ने राजीव को सोचने पर मजबूर कर दिया। उनके इकलौते बेटे मनोज ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी…

  • आंखों से करती जादू है | Ghazal Aankhon se

    आंखों से करती जादू है आंखों से करती जादू है दिल होता यूं बेकाबू है सांसें महके तुझमें हर पल उड़ती जो तेरी ख़ुशबू है देख रहा है दूर खड़ा वो आ के बैठा कब पहलू है कब फ़ूल दिया है उल्फ़त का मारा नफ़रत का चाकू है बात न की आज़म यूं तुझसे कड़वी…

  • पिता का तोहफा | Short laghu katha in Hindi

    पिता का तोहफा ( Pita ka tohfa )   जिंदगी के मायने कब बदल जाते हैं l पता ही नहीं चलता l रत्ना जो कल तक अपने पिता से हर चीज के लिए ज़िद करके मांग लेती थी l शादी होने के बाद रत्ना पहली बार मायके गईl उसका तीजा का व्रत वही पड़ा l…

  • रंग | Kahani Rang

    कमर के नीचे मिनी स्कर्ट ,छह इंच ऊँची एड़ी को सेंडिल , कीमती जेवर ,चार इंच पेट दिखाती लाल रंग की टॉप और होठो में सिगार दबाए मोना अपनी शेवरले गाड़ी में धुँए कर छल्ले छोड़ती फर्राटे भरती सडक़ पर दौड़ी जा रही थी कि अचानक उसे गङ्गा बैराज का पुल नजर आया तो देखते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *