कैमरा एक्शन और खुशी

आज खुशी का मन बहुत उदास था!
जैसे मानो सब कुछ उजड़ गया। क्योंकि आज उसको पता चला कि उसका फ्रेंड्स अकाउंट जिस पर वह दिन रात चैटिंग करती हैं वह अचानक से हैक कर लिया गया और संबंधित अकाउंट भी खुल नहीं रहे।

समझो कि उसके पैरों तले जमीन निकल गई जैसे किसी ने उसका सब कुछ छीन लिया ,यह ऐसी घटना थी जिसके बारे में वह जिक्र करती भी तो उसकी अंदरूनी मनोदशा कोई समझने वाला नही था बल्कि उसका मजाक उड़ाते ।

सच्चाई तो यह थी कि जीवन के जितने भी सुनहरे पल या अवसर होते थे, वह अक्सर अपने मोबाइल में कैद कर लिया करती थी और बड़े मजे से अपने फ्रेंड्स अकाउंट पर डालती थी। वह सारे पिक्चर्स अपने अकाउंट में सेव कर लिया करती थी । फ्रेंड्स एकाउंट हैक होने के बाद उसके पास कुछ भी नहीं था । सिवाय एक उम्मीद की कोई उसका अकाउंट उसे वापस कर दे।

वह काफी दिनों डिप्रेशन में रही। फिर खुशी का एक मित्र जब मिला तो उसकी पूरी बात सुन उसकी हालत देख उसने खुशी को समझाया कि इस प्रकार किसी पर भी निर्भर रहना अपना सब कुछ ऐसे ऑनलाइन ही रखना गलत है परंतु अपनी स्मृतियों को याद करो वह अभी भी तुम्हारे दिल में हैं,तुम्हारे दिमाग में हैं !

“हां हो सकता है तुम्हें समय लगे” उसने उसके हाथ में कैमरा थमाया और बोला ” एक्शन ,” खुशी तुम आज भी इतनी अच्छी लगती हो चलो अब फिल्म जगत के लिए नहीं अपने खुद के अच्छे मूड के लिए सेल्फी निकालो और उसे अपडेट करना जो चला गया हम उसके लिए नहीं जीते ,जो हमारे पास हैं हमें उसके लिए जीना चाहिए और आभासी दुनिया के लिए स्वयं की दुनिया से मुंह मोड़ लेना उचित नहीं ।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

बादल प्यारे | Kavita Badal Pyare

 

Similar Posts

  • लवली | Kahani Lovely

    लवली कुछ गुमसुम सी बैठी है। उसे न जाने क्या हो गया है कि सारे घर में धमाल मचाने वाली किस सोच में डूबी है । मां को देखते ही प्रश्नों की झड़ी लगा देती है – अम्मा अम्मा आप क्यों मांग में सिंदूर लगाती हो ? मुझे क्यों नहीं लगाती ? हम कान क्यों…

  • अहिल्या | Ahilya

    रूप सौंदर्य की प्रति मूर्ति है अहिल्या। अहिल्या के सौंदर्य को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उसका विवाह गौतम ऋषि के साथ हुआ था। कहा सौंदर्य की प्रति मूर्ति और कहा ऋषि महर्षि। कोई मेल नहीं खाता था। एक बार देवराज इन्द्र की उस पर पड़ी तो वह उसके सौन्दर्य को निहारता ही…

  • झोपड़ी से एयरमैन की उड़ान | Kahani jhopdi se airman ki udaan

    झोपड़ी से एयरमैन की उड़ान ( Jhopdi se airman ki udaan )   एक छोटे से गाँव में एक बुढ़ा व निर्धन हरिया नाम का किसान रहता था हरिया मेहनती एवं ईमानदार था। मेहनत मजदूरी करके अपनी पत्नी एक लड़का एवम् पांच लड़कियो का पेट भरता था हरिया अपनी मेहनत और ईमानदारी के कारण  आस-पास…

  • Vavada automaty

    Vavada automaty najlepsze gry na wygraną Wybierając najlepsze rywalizacje online w 2026 roku, koniecznie zwróć uwagę na platformy oferujące najwyższe szanse na sukces. Użytkownicy chwalą różnorodność tematyki i atrakcyjne bonusy. Przykładami wiodących tytułów są tytuły z wysokim RTP, które znacząco wpływają na potencjał wygranej. Jeśli jesteś fanem automatów, poszukaj produkcji o wysokiej zmienności, co oznacza…

  • सुर असुर | Katha Sur Asur

    प्राचीन काल में सुर और असुर दो भाई थे । दोनों सहोदर थे।। जो भाई काम से जी चुराते थे। किसी प्रकार काम निकाल लेते थे । वह सभी सुर कहलाए। सुर वह लोग थे जो मुख्य रूप से सुरा और सुंदरी में हर समय मस्त रहकर अपनी शक्ति को क्षीण कर देते थे। सुरों…

  • निशाना

    तीव्र बुद्धि की सानिया एक गरीब लड़की थी। वह कक्षा 5 में पढ़ती थी। उसको जो भी सिखाओ या पढ़ाओ वह तुरंत सीख जाती थी और याद कर लेती थी। उसकी मैडम संध्या उसको बहुत प्यार करती थी। सानिया के पिता मजदूरी करते थे। पिछले 6 माह से सानिया विद्यालय बेहद कम आने लगी थी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *