मेरे मन का दर्पण

मेरे मन का दर्पण | Kavita Mere Man ka Darpan

मेरे मन का दर्पण

( Mere Man ka Darpan )

मेरे मन के दर्पण मे तस्वीर तुम्हारी है कान्हा,
प्रतिपल देखा करती हूं तस्वीर तुम्हारी अय कान्हा,

खोली ऑखें तुझको पाया मूॅदी ऑख तुझे ही,
कितना भी देखूं तुझको न ऑखों की प्यास बुझेगी,
इकदिन सम्मुख दरसन दोगे सोच रही हूं मै कान्हा,
प्रतिपल देखा करती हूं तस्वीर तुम्हारी अय कान्हा,

मूरत मोहनी तेरी मेरा मन ललचाया करती है,
तेरे चेहरे की वो अलकें मुझे उलझाया करती हैं,
आकर मेरा मन सुलझाओ सोच रही हूं मै कान्हा,
प्रतिपल देखा करती हूं तस्वीर तुम्हारी अय कान्हा,

मेरे मन का छोंड़ के दर्पण कहीं नहीं तुम जाओगे,
होंठों की तेरी मधुर बांसुरी गाकर मुझे सुनाओगे,
यादों मे तेरे बैठी बैठी सोच रही हूं मै कान्हा,
प्रतिपल देखा करती हूं तस्वीर तुम्हारी अय कान्हा।

Abha Gupta

आभा गुप्ता
इंदौर (म. प्र.)

यह भी पढ़ें :-

तेरे पाठ और तेरे गीत | Kavita Tere Paath Aur Tere Geet

Similar Posts

  • मैं कलम हूॅ॑

    मैं कलम हूॅ॑ कलम बड़ी अनमोल है,जाने चतुर सुजान।दया धरम अरु शील का,,करती बहुत बखान।। कलम लेख की शान है,लिखती है भरपूर।लिखे आत्म का ज्ञान ये, दृष्टि रखती सुदूर।। चलती जब है यह कलम,लिखे सदा गुणगान।कहती सब है सच सदा, होती कलम महान।। तीन अक्षर का नाम है,करती बहुत कमाल।हाथ पड़ी जब योग्यता,चमका उनका भाल।।…

  • अटल | Atal

    अटल ( Atal )   बन गये अटल ऐसी मिसाल स्तम्भित देखे उन्हें काल ! ऊॅंचा भारति का किया भाल यह देश हुआ उनसे निहाल !! परमाणु परीक्षण किया और भारत रक्षा का बुना जाल ! पौरुष से उनके हुई शान्त आगत की उठती कठिन ज्वाल !! बान्धा जो स्वर्ण चतुर्भुज तो ऐसा कुछ कर…

  • शुभ दिवाली | Subh Diwali

    शुभ दिवाली ( Subh Diwali )    ढ़ेरों खुशियां और सिखलाई देती है दिवाली, प्यार से रहना हम सबको सिखाती दिवाली। जगमगाती रहे ज़िन्दगी कहती यही दिवाली, हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है शुभ दिवाली।। नौ रोज़ नवरात्रा व दसवा दिन दशहरा होता, बीसवे दिन दीवाली का पावन पर्व ये आता। दरिद्रता से न रहता…

  • बरसे न सवनवा | Barase na savanava | Kajri geet

    बरसे न सवनवा ( Barase na savanava )   बहे जोर-जोर पुरवा बस पवनवा सखी बरसे न सवनवा ना ….2 जब से बरखा ऋतु है आई बदरी नभ में ना दिखाई। 2 आग बरस रहा धरती पर गगनवा ना….. सखी बरसे ०…… नदी नार सब है सूखे पेड़ रुख अब तक रूखे । 2 झूर…

  • डॉ. मनमोहन सिंह का मान

    डॉ. मनमोहन सिंह का मान सादगी का स्वर, ज्ञान का था दीप।जिसने रच दिया, बदलाव का सीप।मनमोहन सिंह, वह नाम है अमर,जिनपर भारत देश को गर्व है प्रखर। गाह(पाक)के गाँव से उठकर चले।विद्या के दीप संग, तम को पले।कैम्ब्रिज,ऑक्सफोर्ड के ज्ञानी प्रणेता,भारत की माटी का वह अमूल्य रचयिता। आर्थिक संकट जब आया करीब।देश को मिला…

  • हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे | Hey Hans Vahini

    हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ( Hey hans vahini aisa var do )   मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । गुंजित कर मधुमय गान , नव रस लहर मानस सर दे । हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *