महेन्द्र सिंह प्रखर की ग़ज़लें

महेन्द्र सिंह प्रखर के मुक्तक | Mahendra Singh Prakhar ke Muktak

( 13 )

माँ के हाथों का खाना कब कच्चा लगता है ।
साठ साल का बेटा उसको बच्चा लगता है ।
कोई कितना भी प्रेम करे जग में मुझसे –
बस माँ का ही प्यार जगत में सच्चा लगता है ।।

( 12 )

हमें तो बोलना भी माँ सिखाती है सुनों हिंदी ।
सभी स्वर के अलग लक्षण बताती है सुनों हिंदी ।
रहूँ मैं दूर क्यूँ इससे सभी हैं काम रुक जाते –
हमारी तो सभी खुशियां दिलाती है सुनों हिंदी ।।१

( 11 )

नहीं भाषा गलत कोई मगर पहचान है हिंदी ।
हमारी सभ्यता का नित करे व्याख्यान है हिंदी ।
इसी में तो समाहित आज हिंदुस्तान है सारा –
तभी तो हिन्द की देखो बनी अभिमान है हिंदी ।।२

( 10 )

पैसा आगे रिश्ता पीछे , देखा जग की रीति ।
आज समझ लो दुनिया सारी , कहीं नही मनमीत ।
किसको दोगे आज दुहाई , समझे मन की पीर –
परछाई भी साथ छोड़ती , गा ले मन के गीत ।।

( 9 )

प्रतिभा अपनी मैं यहाँ , कैसे करूँ बयान ।
दिया सभी गुरुदेव का , है यह सारा ज्ञान ।
नित्य शरण उनकी रहा , मानो यही प्रमाण-
आज मुझ मन्दबुद्धि को , समझे सब इंसान ।।

( 8 )

अपनी प्रतिभा से करो , गुरुवर का सम्मान ।
हृदय नही अभिमान हो , रहे शरण जो ध्यान ।
उनके ही आशीष से , होगें हम विख़्यात-
शिक्षा देकर जो हमें , दिए अभय वरदान ।।

( 7 )

नित सुबह शाम सुमिरन करके , करता रहूँ प्रणाम
घर-घर में हैं बने शिवाले, जिनमें हैं श्री राम
जन-जन में पैगाम यही दो, अपने है भगवान-
मत मिट्टी के माधव बनना , साथ खड़े घनश्याम ।।

( 6 )

बहन ये आज भाई के लिए उपहार लायी है ।
बँधा लो हाथ पर राखी बहन यह प्यार लायी है ।
हमारे तो लिए भाई तुम्हीं जागीर हो सारी –
तुम्हारा मान हो जग में बहन यह हार लायी है ।।

( 5 ) 

तुम्हें ही देखकर हमने यहाँ जीवन गुजारा है ।
तुम्हें चाहें सदा ही हम तुम्हारा ही सहारा है ।
खुदा जाने नहीं होता गुजारा अब तुम्हारे बिन_
तुझे तो खोज के हमने फलक से अब उतारा है ।।

( 4 )

आज मिलन में पूरी कर दो , गिरधर मेरी साध ।
वही सलोना श्याम मनोहर , दर्शन दियो अगाध ।
मैं बालक तुम स्वामी मेरे , हरिजन का हूँ दास –
आज शरण में हो जब वंदन , दो बिसरा अपराध ।।

( 3 )

सो जाते जो लोरी सुनकर , अब माँगें अधिकार ।
सोचो कैसे बदल गये है , अब सब के संस्कार ।
नही किसी का ध्यान किसी को , नही किसी का मान –
ऐसे भी अब देख रहें हैं , घर-घर में परिवार ।।

( 2 )

मुझ सैनिक के पास , बहन की राखी आयी ।
देख उसे अब आज , याद वैशाखी आयी ।
बहनों का ही प्रेम , जगत में सबसे ऊपर –
यही बताने बात , घरों से पाती आयी ।।

( 1 )

करके सुख का त्याग , बना देखो वह सैनिक ।
थाम तिरंगा हाथ , नहीं वह होता पैनिक ।
इस जीवन में प्यार , नही होगा दोबारा ।
लेता है यह कौल , देश का सैनिक दैनिक ।।

ये भी हैं इंसान , हृदय इनके भी होते ।
यह मत सोचों आप , चैन से सैनिक सोते ।
कुछ मत पूछो याद ,उन्हें जब घर की आती-
किसी किनारे बैठ , सिसक कर वह भी रोते ।।

लिए तिरंगा हाथ , बढ़े सैनिक जब आगे ।
बढ़े देश की शान , खौफ़ से दुश्मन भागे ।
ऐसे वीर जवान , देश में मेरे अपने-
सुनकर दुश्मन आज, रात भर अपना जागे ।।

मुझ सैनिक के पास , बहन की राखी आयी ।
देख उसे अब आज , याद वैशाखी आयी ।
बहनों का ही प्रेम , जगत में सबसे ऊपर –
यही दिलाने याद , घरों की पाती आयी ।।

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

महेन्द्र सिंह प्रखर के दोहे | Mahendra Singh Prakhar ke Dohe

Similar Posts

  • कुमार के मुक्तक | Kumar ke muktak

    कुमार के मुक्तक ( Kumar ke muktak )  १ बहते   हुए  जल   पे  कभी  काई नहीं आती, बिना  उबले   दूध  पर   मलाई   नहीं  आती। थोङी  बहुत  शायरी  तो  सभी  कर  लेते  हैं, “कुमार”दर्द से गुजरे बिन गहराई नहीं आती। २ कौन कहता है कि दुःख में, कोई अपना नहीं होता। सितारे होते है कुछ लोग…

  • पदांत आंसू | Aansoo par muktak

    पदांत आंसू ( Padant aansoo )    सारे पापों को धो देते हैं वो प्रायश्चित के आंसू। प्रेम का उमडता सागर नैन छलक आते आंसू। महकते फूल प्यारे अब खिलते कहां बागानों में। राज भले छुपा लो दिल में सब कह जाते आंसू।   अपना बनाके हमें वो फिर रूला गए आंसू। आशाओं का चिराग…

  • बसंत | Basant par Muktak

    बसंत ( Basant )   आ गया मधुमास सुहाना चली मस्त बयार। सर्दी को अलविदा कहने लगे सब नर नार। फागुन महीना आया खिलने लगी धूप भी। लगे पुष्प सारे महकने चमन महकी बयार। कोहरा ओस सारे अब मधुरम चली पुरवाई। खुशबू फैली बागानों में महक उठी अमराई। मस्तानों की टोली आई गीत मस्त गाते…

  • मुक्तक : कल एक फूल इसी घुटन में मर गया

     कल एक फूल इसी घुटन में मर गया ( Kal ek phool isi ghutan mein mar gaya )   कल इक फूल इसी घुटन में मर गया, कि उसका भँवरा उससे रूठ गया, वो मरकर यही शिकायत करता रहा.. कि मेरा मुकद्दर ही मुझसे रूठ गया ।   सम्मुख शिकायत करूं तो हिदायत है, पीठ…

  • मुक्तक मां | Muktak Maa

    मुक्तक मां ( Muktak Maa)   मां की तरफ़ से सुन लो ये पैगाम आया है उसी पैग़ाम पर यारों हमारा नाम आया है, लिखूंगा मैं वतन ख़ातिर वतन पर जान दे दूंगा, वतन के ही हिफ़ाजत का मुझे ये काम आया है।   झूठ का मै दम दिखाना चाहता हूं, सबके दिल का गम…

  • परवरिश | Parvarish Par Muktak

    परवरिश ( Parvarish )   पालते लाड प्यार से, ममता दुलार से। खुशियों बहार से, मीठी पुचकार से। रखे औलाद को, दुनिया में मां बाप। आंखों का तारा हमे, दिलों के तार से। शिक्षा संस्कार से, अपनापन प्यार से। रिश्तो में प्रेम घोले, मधुर व्यवहार से। चलना सिखाते हैं, जीवन की राहों पे। मंजिलें दिखाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *