सर्वशक्ति कालिका | Sarvashakti Kalika

सर्वशक्ति कालिका

( चामर छन्द )

1
सर्वशक्ति कालिका कराल रक्त दंतिका।
शांभवी सुधा सती सुगम्य चंद्रघंटिका।।
चंद्रिका सुबोधिनी गदा त्रिशूल धारिणी।
हस्त शंख चक्र ले निशुंभ शुंभ तारिणी।।

2
हे अजा सिता अगम्य मातु हे पताकिनी।
दुर्गमा त्रिलोचनी विशाल दैत्य नाशिनी।।
शारदे सँवार दे अबोध माम् तूलिका।
ज्ञान के विहान से प्रकाशवान मूलिका।।(औषधीय जड़ी)

3
दुष्ट शत्रु वंश बेल हारिणी कपालिनी।
अट्टहास कालिका कुमारि मुण्डमालिनी।।
धूप दीप आरती जुहार विंध्यवासिनी।
विश्व वन्दिता नमोस्तु मातु सिंहवाहिनी।।

4
रोग शोक कष्ट माँ निमेष में निवारिणी।
शूल चक्र संग आप आपदा विदारिणी।।
पद्म हस्त धारिणी कृपालु दुर्गनाशिनी।
नित्य चंद्रिका भजे दयालु दुर्गसाधिनी।।

रजनी गुप्ता ‘पूनम चंद्रिका’

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-


Posted

in

by

Tags:

Comments

One response to “सर्वशक्ति कालिका | Sarvashakti Kalika”

  1. रश्मि 'लहर' Avatar
    रश्मि ‘लहर’

    लाजवाब सृजन! जय माता दी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *