प्रकाशमय होवे सबका जीवन

प्रकाशमय होवे सबका जीवन

दिवाली का त्योहार बड़ी खुशियों भरा,
प्रकाशमय होवे सबका जीवन ये सारा।

वसुबारस उर्वरता और प्रचुरता का प्रतीक,
गौ माता के पूजन से मिलेगी समृद्धि अधिक।

शारीरिक आरोग्य प्रसन्नता बढ़ाएं धन्वंतरी,
अखंडता से होवे जीवन में धन वर्षाव भारी।

सत्य का असत्य पर प्रभाव नरक चतुर्थी का,
सदा जीवन सुख मिले यही भाव सत्कर्म का।

घर घर में महेकता रहे ग्रहलक्ष्मी का वास,
हर गृह बना रहे लक्ष्मीजी का ही आवास।

बली प्रतिपदा दिन हिंदुओं में रोशनी का,
कल्पना महाबली के पृथ्वी पर प्रकटन का।

भाई बहनों के रिश्तों का भाई-दूज त्यौहार,
जिंदगी भर निभाएं रिश्ता सदा रहेगा प्यार ।

दीपावली त्यौहार बना दीपोत्सव मनाने,
सबके जीवन में दीपक ज्योतियां जलाने।

दीपावली में सब लोग हशीखुशियां मनाएं,
सबको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

आनंदा आसवले, मुंबई
पत्ता: साईभक्ती चाल, रूम नं. 1, आनंद नगर, अप्पा पाड़ा,

कुरार विलेज, मालाड (पूर्व) मुंबई-400097

यह भी पढ़ें :-


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *