कोरोना तू जिंदगी का जंग हो गया

Kavita | कोरोना तू जिंदगी का जंग हो गया

कोरोना तू जिंदगी का जंग हो गया

( Corona tu jindagi ka jung ho gaya )

 

 

कोरोना तू जिंदगी का जंग हो गया
 तेरा ये कहर देख मैं दंग हो गया
सभी हंसते मुस्कुराते थे लोग यहां
पर जिंदगी में लोहे सा जंग हो गया

 

गरीबों का फांसी का फंदा हो गया
नेताओं का बेदाग सा धंधा हो गया
पेड़ पौधे बेजुबां खुश बहुत है मगर
जुबानी गलों का अब तू फंदा हो गय

 

स्कूल कॉलेज जाना सब सपना हो गया
बच्चे सब एकलव्य ,इंटरनेट द्रोण हो गया
मंदिर में न इंशा है, मस्जिद में न अल्लाह
पत्थर भगवान नहीं सिद्ध कोरोना हो गया

 

जमीं का भयानक अदृश्य दुश्मन हो गया
जब से आया तू डॉक्टर मालामाल हो गया
 बता तो जरा तू भगवान का कौन सा रूप है
 तेरे इलाज में सब वैज्ञानिक फेल हो गया

 

तू जब से आया सब सत्यानाश कर गया
रोजगारियों का रोजगार सब नाश कर गया
मोदी का जो लक्ष्य था पकोड़े बेचवाने का
 तू आकर उनके लक्ष्य का सत्यानाश कर गया

 

?

Dheerendra

लेखक– धीरेंद्र सिंह नागा

(ग्राम -जवई,  पोस्ट-तिल्हापुर, जिला- कौशांबी )

उत्तर प्रदेश : Pin-212218

यह भी पढ़ें : 

Geet Bedna ki Sambedna | कभी वेदना कि संवेदना को समझे ही नही

Similar Posts

  • महिमा | Mahima

    महिमा नारी संसार का मूल स्थान हैनारी वचन है वन्दन है और–मां भगवती का वरदान है! नारी देश की प्रगति का आधार हैनारी ओम् है अन्नपूर्णा है और–मां दुर्गा का अवतार है! नारी खेतों में लहलहाती फसल हैनारी श्रम है साधना है और —मां सीता का संबल है! नारी घर – परिवार की शान हैनारी…

  • राजस्थान का बदला भूगोल | Rajasthan ka Badla Bhugol

    राजस्थान का बदला भूगोल ( Rajasthan ka badla bhugol )    लगातार हो रही है प्रगति अब अपनें राजस्थान मेंं, बदल-गया भूगोल राज्य का कमी नहीं प्रयास में। नम्बर वन पर लानें का है मरु-प्रदेश को जहान में, याद रखा जाएगा ये दिन और साल इतिहास में।‌।   पहली बार इतना बड़ा ये फ़ैसला लिया…

  • Kavita | प्यार

    प्यार  ( Pyar ) बड़ा-छोटा काला-गोरा मोटा-पतला अमीर-गरीब हर किसी को हो सकता है-किसी से प्यार , यह ना माने सरहदें, ना देखे दरो-दीवार, हसीं-बदसूरत,बुढ़ा-जवान,तंदरूस्त-बीमार, यहाँ सबके लिए खुले हैं – प्यार के किवार । मैं नहीं तुम नहीं आप नहीं हम नहीं एक है बंदा-संग लिए बैठा रिश्ते हज़ार, सिर्फ़ दिल की सुनो जब…

  • ऐसे रंग भरो | Aise rang bharo | Kavita

    ऐसे रंग भरो ( Aise rang bharo )   दिक्-दिगंत तक कीर्ति-गंध से सुरभित पवन करो ! दमक उठे जननी का आंचल , ऐसे रंग भरो !!   झिलमिल-झिलमिल उड़े गगन में मां का आंचल धानी । लिखो समय के वक्षस्थल पर ऐसी अमिट कहानी ।। ऊर्ध्व भाग में रंग शौर्य का केसरिया लहराये ।…

  • तुम्हे रोना नहीं है | Kavita Tumhe Rona Nahi Hai

    तुम्हे रोना नहीं है ( Tumhe Rona Nahi Hai )   हे! पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है खो जाना है सबमे मगर खुद मे होना नहीं है हे पुरुष! तुम्हे रोना नहीं है भले तुमसे हि है अस्तित्व परिवार और समाज का तुम पर ही है जिम्मेदारी का बोझ फिर भी, हे पुरुष! तुम्हे रोना…

  • बदली का स्वैग | Badli ka Swag

    बदली का स्वैग ( Badli ka swag )    हवा के परों पर उड़ती हुई सी आई एक बदली- छोड़ सारे राग-रोग जम -ठहर गई रमा के जोग। आंँखों में है आकाश कर में बूँदों का पाश छलकेगी- बरसेगी देगी आज जीवन औ धरा को सांँस- इस उन्मत्त बदली को शायद है पता- उसके यूँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *