तब होगी मन में हरियाली

तब होगी मन में हरियाली | Geet Man mein Hariyali

तब होगी मन में हरियाली

( Tab hogi man mein hariyali )

 

बरसे सावन खूब घनेरा, झड़ी लगी फुहारों वाली।
प्रेम उमड़े घट के भीतर, तब होगी मन में हरियाली।

 

मीठे-मीठे मोती झरे, शब्द सुधारस जाते घोल।
ओज वाणी सुनकर के, शत्रु तक भी जाते डोल।

 

उर आनंद तन मन होता, जन मन में होती दिवाली।
प्रेमपुष्प खिलकर महके, तब होगी मन में हरियाली।

 

घनघोर घटाएं बरसे रिमझिम, रिमझिम बरसे पानी।
खुशियों की लहर सुहानी, ओढ़े धरा चुनरी धानी।

 

भाई बहन का प्रेम अनूठा, आई राखी धागों वाली।
घर घर में हो नेहधारा, तब होगी मन में हरियाली।

 

देश प्रेम के रंग में सारे, गीत वतन के गाते है।
वंदे मातरम वंदे मातरम, नारा जय हिंद लगाते है।

 

राष्ट्रधारा सबके दिल में, बसती बाते वतन वाली।
खुशहाली आये घर घर, तब होगी मन में हरियाली।

 

अमन चैन की बंसी बाजे, झूमे नाचे गाए सब।
सावन के झूलों में सारे, तीज त्यौहार मनाए सब।

 

मस्ती भरे गीत लेकर, टोली चली मस्तानों वाली।
सद्भावो के फूल खिलेंगे, तब होगी मन में हरियाली।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सावन आया उमड़ घुमड़ | Geet

Similar Posts

  • होलिया में रंग कइसे बरसी | Holiya me

    होलिया में रंग कइसे बरसी?   सइयाँ जी हमार गइलन टर्की हो, होलिया में रंग कइसे बरसी। (4) केहू न केहू हमरे गलवा के रगरी, कब कै भरल बाटे हमरो ई गगरी। हमरो ई गगरी हो,हमरो ई गगरी, हमरो ई गगरी हो,हमरो ई गगरी, चोलिया से रंग कइसे छलकी हो, होलिया में रंग कइसे बरसी।…

  • यह आग अभी | Geet Yah Aag Abhi

    यह आग अभी ( Yah Aag Abhi )   यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में। स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा । दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा। खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन…

  • यह आग अभी

    यह आग अभी यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में।स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा ।दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा।खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।यह आग अभी—- दीपक कोई कब बन पाया ,साथी…

  • तुम क्या कहोगे | Geet Tum kya Kahoge

    तुम क्या कहोगे ( Tum kya Kahoge )   हम हलकानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे हम आग-पानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे। बोते हैं गेहूंँ काटते हैं गेहूंँ बटाई के खेत लिए हम फूसपलानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे। हमारे बच्चे होटल में धोते हैं प्लेट पेट के…

  • मन का मैल | Geet Man ka Mail

    मन का मैल ( Man ka Mail )    मन का मैल नहीं धोया तो 1.मन का मैल नहीं धोया तो, क्या होता है नहाने से दिल मे नहीं दया घ्रणा है,तो क्या होता है दिखावे से | घर मे भूँखी माँ बैठी है,पिता की उमर ना कमाने की | बेटा बाहर भंडारे लगवाये,कुछ होड…

  • पतझड़ सावन बन जाता है | Geet Patjhad

    पतझड़ सावन बन जाता है दुआओं से झोली भरकर जब जीवन मुस्कुराता है। सारी बलाएं टल जाती पतझड़ सावन बन जाता है। पतझड़ सावन बन जाता है रोज शिवालय शिव की पूजा गंगाजल जो पाता है। हर हर महादेव कंठो से सुबह शाम जो भी गाता है। बिगड़े सारे काम बनते वो कीर्ति पताका लहराता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *