सनातन नववर्ष

सनातन नववर्ष | Sanatan nav varsh par kavita

सनातन नववर्ष

( Sanatan nav varsh )

 

वर्ष नया हो हर्ष नया हो
घटा  प्रेम  की  छाई  हो
जीवन का उत्कर्ष नववर्ष
मधुर  बजे  शहनाई  हो

 

सनातन संस्कृति हमारी
केसरिया  बाना  लहराये
राज तिलक राम का हुआ
राममय  माहौल  हो जाए

 

मां दुर्गा शक्ति स्वरूपा
आकर हर ले कष्ट सारे
चैत्र नवमी को जन्मे थे
आराध्य श्री राम हमारे

 

रामनवमी जन्मदिवस के
हर्ष   को   दर्शाता   है
होली दिवाली तीज गणगौर
हिंदू त्योहार मनाता है

 

नैनों में चमक चांदी सी
अधरों पे सुहानी बातें हैं
सनातन नववर्ष हमारा
हम मिलकर खूब मनाते हैं

 

उमंगों  की  घटा  उमड़े
बरसाते चांद सितारों की
मधुर मुस्कानों का आंगन
आहट हो नई बहारों की

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Romantic Kavita | दरकार

Similar Posts

  • मेजर ध्यानचंद | Major Dhyanchand

    मेजर ध्यानचंद ( Major Dhyanchand )    राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती) ( 2 ) हॉकी भी कायल हुई, जादू भरी अदाओं पर अलौकिक विलक्षण प्रतिभा , जीवन वृत्त हॉकी परिभाषा । हर गोल विजयी भव पर्याय, अंतर कीर्तिमानी अभिलाषा । तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक , जग नतमस्तक हिंद फिजाओं पर । हॉकी…

  • आधार | Aadhaar

    आधार ( Aadhaar )    मिले हुए संस्कार ही करते हैं वैचारिक सृजन सोच मे संगत का प्रभाव भी संभावित है किंतु ,यदि पृष्ठभूमि भी सुदृढ़ हो तो बारिश की बूंदें गिरकर भी बह जाती हैं जीवन की नींव मजबूत होनी चाहिए तात्कालिक हवाएं डालियों को झुका भले दें दरख़्त को उखाड़ पाना सम्भव नही…

  • मेरी सुबह मेरी शाम | Meri Subah meri Shaam

    मेरी सुबह मेरी शाम ( Meri subah meri shaam )   मेरी सुबह भी तुम मेरी शाम हो मेरे चेहरे की हर मुस्कान हो कुदरत भी ठहर जाए जिसे देखकर बारिशों में भीगी तुम ऐसी शाम हो मेरी सुबह भी तुम मेरी शाम हो इतरा रहे हैं बाग जिन फूलों को देखकर उन फूलों की…

  • क्या मुझसे दोस्ती करोंगी | Kya Mujhse Dosti Karogi

    क्या मुझसे दोस्ती करोंगी? ( Kya mujhse dosti karogi )    क्या मुझसे दोस्ती करोंगी? मै महफिल दोस्तों की नही सजाती, दोस्त ही मेरी महफिल कहलाती, कुछ अलग नजरिया है मेरे, कुछ अलग आदतें रखती हूं, हा जिससे सच्ची दोस्ती करती हूं, आखरी सांस तक निभाती हूं, क्या मुझसे दोस्ती करोंगी? बोहोत सच्ची नजर आती…

  • परमपिता ब्रह्मदेव | Brahma ji par kavita

    परमपिता ब्रह्मदेव ( Param Pita Brahma Dev )    सनातन धर्म के अनुसार आप है सृजन के देव, तीनों प्रमुख देवताओं में आप एक है ब्रह्मदेव। वेदव्यास द्वारा लिखें पुराण में है आपका लेख, चतुर्भुज और चतुर्मखी भगवान आप ब्रह्मदेव।।   यू तों आपका ब्रह्मदेव जग में ढ़ेर सारा है नाम, सृष्टि-की रचना करनें का…

  • बाइज्जत बरी | Kavita Baijjat Bari

    बाइज्जत बरी ! ( Baijjat bari ) बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में, सीबीआई की विशेष अदालत ने- फैसला दिया है; सभी 32 आरोपियों को बरी किया है। आडवाणी , जोशी साफ बच गए? इनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला- जज साहब कह गए! तो सवाल है मस्जिद तोड़ी किसने? क्या भूत पिसाच या भूकंप ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *