सावन आया उमड़ घुमड़

सावन आया उमड़ घुमड़ | Geet

सावन आया उमड़ घुमड़

( Sawan aya umad ghumad )

 

बरस रही है राष्ट्रधारा, सावन उमड़ा आता।
रिमझिम रिमझिम मेघा बरसे, उर आनंद समाता

 

काली बदरिया उमड़ घुमड़, घूम घूम घिर आये।
हरियाली से भरी धरा, सबको सावन भाये।

 

झूम झूम मस्ती में गाते, सब मिलकर नया तराना।
मंद मंद बहारें बहती, आया मौसम मस्ताना।

 

बाग बगीचे खुशबू महके तरूवर सब लहराए।
हरियाली की छटा निराली, सबके मन को भाए।

 

सावन की रूत हुई सुहानी, उमंग उल्लास जगाये।
मन मयूरा झूम के नाचे, उर आनंद समाये।

 

प्रेम दीवानी ले हिलोरे, प्रियतम आया सावन
इठलाती बलखाती नदियां, चाल चले मनभावन।

 

दिल में उठती नई उमंगे, आया मौसम सुहाना।
गीत गजल छंद महके, मुक्तक हुआ दीवाना।

 

चौपाई ने पांव पसारे, दोहे मंद मंद मुस्काए।
खेतों में हरियाली आई, खुशियां चेहरों पे आए।

 

उर उमड़े प्रेम सलोना, प्रीत की बहती धारा।
लो आया सावन सुरंगा, सबको लागे प्यारा

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

क्रांतिवीर | Kranti Diwas Par Kavita

Similar Posts

  • तेरी प्रिय प्रतिभा की मैं रूबाई हूॅ

    तेरी प्रिय प्रतिभा की मैं रूबाई हूॅ कुछ लिखिए, तो मैं भी लिखूँ, कल से कुछ लिख नहीं पाई हूँ। सानिध्य ले त्रिवेणी संगम बनूँ, कुछ बेहतरीन की सोच आई हूँ। जिक्र न मेरा न तुम्हारा होगा प्रथम स्थान की परछाई हूँ, परिवेष्टित स्नेहिल सा संसार, नेह में आकण्ठ बहुत हरषाई हूँ। यदा मिले याद…

  • आट्टुकाल माता | Bhakti Geet

    आट्टुकाल माता- भक्तिगीत   कुछ नहीं जानती आट्टुकाल माते कुछ नहीं जानती आट्टुकाल माते अनजानी राहों पर उंगली पकड़ ले जाने से अविचल चित्त से मैं साथ आयी। (कुछ)   आदि मध्यान्त ज्ञान स्वरूपे आकुलताओं को दूर करने तू आयी। जानती हूँ मैं तेरी अभौम शक्ति , जानती हूँ तुझे आदि पराशक्ति । ( कुछ…

  • योग | Yoga Diwas

    योग ! ( Yoga )  ( विश्व योग दिवस विशेष )   खिला -खिला रहता है जीवन, जो भी योग अपनाता। छिपी हैं योग में अनंत शक्तियाँ, पर विरला इसे जगाता। प्राणायाम के माध्यम से हम, अपना विश्वास बढ़ाएँ । अनुलोम-विलोम,कपालभाती से, जीवन दीर्घायु बनाएँ। चुस्ती-फुर्ती रहती दिनभर, मन प्रसन्न भी रहता। बुद्धि-विवेक बढ़ता है…

  • मन मत कमजोर होने दो | Man par Kavita

    मन मत कमजोर होने दो ( Man mat kamjor hone do )    मन मत कमजोर होने दो बीमार हो जाएगा। अच्छा खासा तन तुम्हारा बेकार हो जाएगा। भर लो उमंगे मन में फिर बेड़ा पार हो जाएगा। तन में होगी ताजगी मन चुश्ती फुर्ती पाएगा। मन को लगाओ काम में फिर नाम हो जाएगा।…

  • टेडी डे – दिकु के नाम

    टेडी डे – दिकु के नाम तेरी बाहों सा एहसास लिए,टेडी को दिल से लगा रखा है।तेरी यादों की ख़ुशबू संग,हर लम्हा इसमें बसा रखा है। रुई सा कोमल, प्यार सा प्यारा,तेरे जैसी मासूमियत समेटे,रहती है इसमें मेरे मन की बातें,तेरी यादें धागों की तरह मुझको है लपेटे। दिकु, तू जो होती यहां,टेडी की जगह…

  • तेरी दोस्ती | Teri Dosti

    तेरी दोस्ती ( Teri Dosti )  तेरी दोस्ती से, गुलजार जिंदगी मेरी पाकर तुम्हारा साथ, जीवन सम प्रसून खिला । बोझिल सी राहों पर, आनंद भरा शकून मिला । जले नव आशा दीप , दूर सारी नैराश्य अंधेरी । तेरी दोस्ती से,गुलजार जिंदगी मेरी ।। मेरा जीवन तो जैसे, तपता रेगिस्तान था । कदम कदम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *