बाबा रामसा पीर दरबार | Baba Ramsa Peer Darbar

बाबा रामसा पीर दरबार

( Baba Ramsa Peer Darbar ) 

 

लोक आस्था परम केंद्र ,बाबा रामसा पीर दरबार

शेखावाटी स्वर्ण नगरी नवलगढ़,
शोभित लोक देवता रामदेव जी धाम।
पूर्ण सर्व भक्तजन मनोकामनाएं ,
अनूप सांप्रदायिक सौहार्द पैगाम ।
भाद्रपद शुक्ल दशमी लक्खी मेला,
सर्वत्र बाबा कृपा वृष्टि अपार ।
लोक आस्था परम केंद्र, बाबा रामसा पीर दरबार ।।

मंदिर भव्य पुरात्तन इतिहास,
अहम अलौकिकता ओतप्रोत ।
साक्षात दर्शन बाबा रामदेव,
ठाकुर नवल सिंह आभा श्रोत ।
सन सत्रह सौ चौहत्तर शुभ तिथि,
बाबा स्तुति स्थल मूर्त आकार ।
लोक आस्था परम केंद्र, बाबा रामसा पीर दरबार ।।

लीलण राम देव बाबा घोड़ा,
अद्भुत अनुपम व विशेष ।
रुग्ण बाबा समाधिस्थ बेला,
पदार्पण नवलगढ आनंद अशेष ।
परम सांस पुण्य नवल धरा,
तदंतर अविरल भक्ति रस धार ।
लोक आस्था परम केंद्र, बाबा रामसा पीर दरबार ।।

नगर सेठ उपमित बाबा दर पर,
भक्तजन दर्शन असीम सैलाब ।
सुबह शाम मनमोहनी आरती,
यथार्थ बनते अंतर ख्वाब ।
भाद्रपद नवमी अप्रतिम संध्या,
घोड़े नमन संग ज्योत चमत्कार ।
लोक आस्था परम केंद्र, बाबा रामसा पीर दरबार ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

नई संसद का श्री गणेश | Nai Sansad

Similar Posts

  • हम मजबूर हैं | Mazdooron ki vyatha par kavita

     हम मजबूर हैं   ( Hum majboor hai )     साहब! हम मजदूर हैं इसीलिए तो मजबूर हैं सिर पर बोझा रख कर खाली पेट,पानी पीकर हजारों मील घर से दूर गोद में बच्चों को लेकर अनजान राहों पर चलने को।   बेबस हैं हम,लाचार हैं हम आए थे काम की तलाश में पर,इस #Lockdown में न…

  • जागो! मेरे देश के युवा

    जागो! मेरे देश के युवा आओ! हम रचे नवगीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ साधु बन घूमते रावणकरने सीता का वरण।आए दिन अब हो रहा,द्रोपदी का चीर-हरण॥करे पापियों का अब नाश, हो अच्छाई की जीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ छलावी चालें चल रहेकपटी-काले मन।नित झूठे लूट रहेंसच्चाई का धन॥बन पार्थ…

  • आओ गोरी खेले होली | Khelen Holi

    आओ गोरी खेले होली ( Aao Gori Khelen Holi )   आओ गोरी होली खेले फागुन का महीना आया। मदमाता मधुमास मोहक प्यार भरा मौसम छाया। रस रंग अबीर उड़े भरकर पिचकारी रंग लगाएं। प्रीत भरे तराने मनभावन फागुन की फुहार गाए। लाल गुलाल गाल लगाए नाचे झूमे हम मुस्काए। होली आई होली आई घर…

  • कल गणतंत्र दिवस की भोर हैं

    कल गणतंत्र दिवस की भोर हैं कल गणतंत्र दिवस की भोर है,मेरा मन आत्म विभोर है।चारों ओर तिरंगे का शोर है,रंगोली लाइट द्वार सजे चारों ओर हैं।कल गणतंत्र दिवस की भोर हैं,मेरा मन आत्म विभोर है।। लहरा रहा तिरंगा देखो कैसी शान से,गूंजेगा कल देश गौरव गान से।सजा देश केसरिया श्वेत हरे रंग से,चारों ओर…

  • आई लव यू में | I Love you Mein

    आई लव यू में ( I Love you Mein ) प्रेम जप तप लगन , तन मन मुदित भाव । निहार अक्स आकर्षण, जीवन सौम्य शीतल छांव । शब्द अर्थ अभिव्यंजना , हृदय श्रोत मधुरता अथाह । आई लव यू में,अपनत्व का सरित प्रवाह।। अंतराल विलोप पथ, मैत्री चाहना परिवेश । हर पल आनंद जन्य,…

  • मन का डर | Man ka Dar

    मन का डर ( Man ka Dar )   चलते चलते न जाने कहाँ तक आ गये हैं, कामयाबी की पहली सीढ़ी शायद पा गये हैं, कुछ पाने का जूनून आँखों में है बसा हुआ मगर पहला क़दम रखूं कैसे डर ये सता रहा, ख़ुद पर इतना यक़ीन कभी किया ही नहीं, कुछ जीत लेने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *