Barkha Rani Barkha Rani

बरखा रानी बरखा रानी | Barkha Rani Barkha Rani

बरखा रानी बरखा रानी

( Barkha Rani Barkha Rani )

बरखा रानी बरखा रानी, जमके बरसो बरखा रानी।
रिमझिम रिमझिम छड़ी लगा, खूब बरसाओं पानी।
बरखा रानी बरखा रानी

घुमड़ घुमड़ नभ में छा जाओ, काली घटाएं लहराओ।
मोर पपीहे मधुबन झूमें, आसमान में तुम घिर आओ।
खेतों खलिहानों में बरसो, कूप तालाब भर जाए पानी।
मेघा गरजे बिजली कड़के, बरसाती झलके निशानी।
बरखा रानी बरखा रानी

ठंडी ठंडी बूंदें तन मन भाए, भीगे सारा कोना-कोना।
मधुर फुहारें मन महकाए, बरसे घट घट प्रेम सलोना।
चमन खिले सरिता हर्षाए, महके सुंदर सी जिंदगानी।
खुशियों के बादल आए, झिरमिर झिरमिर बरसे पानी।
बरखा रानी बरखा रानी

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

ये बहके बहके से कदम | Kavita ye Behke Behke se Kadam

Similar Posts

  • तेरा साथ है | Geet Tera Sath

    तेरा साथ है ( Tera sath hai )   मौसम में बहारों में, सपनों चांद सितारों में। मुश्किलों अंधियारों में, अपनों गैर हजारों में। तेरा साथ है आंधी और तूफानों में, मधुबन और वीरानों में। गीत गजल गानों में, प्यार भरे अफसानों में। प्रीत भरे तरानों में, दिल के हसीं अरमानों में। हानि और नुकसानों…

  • तुम हवा पर गीत लिख दो | Geet Likh do

    तुम हवा पर गीत लिख दो ( Tum Hawa par Geet Likh do )   तुम हवा पर गीत लिख दो, मैं बसंत हो जाऊंगा। फूल बनकर खिल जाना, मैं उपवन महकाऊंगा। तुम हवा पर गीत लिख दो बह चले मधुर पुरवाई, जब मन मयूरा लगे झूमने। मनमोहक मुस्कान लबों पे, भंवरे लगे डाली चूमने।…

  • कितना खूबसूरत शब्द है माँ

     माँ कितना खूबसूरत शब्द है माँ जिसे सुनकर बढ़ जाती है चेहरे की चमक सीने से बहने लगती है गंगा जमुना की धारा दिल की टहनी पर फूटने लगती हैं फूलों की कोंपलें कितना खूबसूरत शब्द है माँ जिसे सुनते ही कानों में बजने लगती हैं घण्टियाँ पैरों में आ जाती है अजब-सी शक्ति बाहें…

  • सावन में चले शिव के द्वार | Shiv ke Dwar

    सावन में चले शिव के द्वार ( Sawan mein chale shiv ke dwar )   अगम अगोचर अविनाशी औघड़ दानी सरकार। महादेव शिव शंकर शंभू जटा बहती गंगा धार। सावन ने चले शिव के द्वार डम डम डमरू वाले बाबा गले सर्प की माला। भस्म रमाए महाकाल शिव तांडव है मतवाला। शशि शेखर ध्यान मग्न…

  • सांवरिया बेगो आज्या रे | Saawariya Rajsthani Geet

    सांवरिया बेगो आज्या रे ( Saawariya Bego Aajya Re )  सांवरिया बेगो आज्या रे,सांवरिया बेगो आज्या रे होळी म खेलां फाग, आयकै रंग बरसा ज्या रे। सांवरिया बेगो आज्या रे तेरी बंसी सुनकै राधा, दौड़ी दौड़ी आज्यावै। लहरा लेव जठै गोपियां, मधुबन सगळो महकावै। मदन मुरारी नटवर नागर, प्रित रंग लगा ज्या रे। कृष्ण कन्हैया…

  • अखिल विश्व में

    अखिल विश्व में अखिल विश्व में ऐसा मौसम ,फूले और फले ।पुरवाई से पछियाओ भी ,खुलकर मिले गले।। छोटे और बड़े का कोई ,कभी न दम्भ भरे ।एक दूसरे के भावों का ,आदर हुआ करे ।मानवता का दीप क्षितिज पर ,जगमग सदा जले ।।अखिल विश्व में —– कोयल कुहके महके अमुआ ,बजे नित मल्हार ।शब्दों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *