डॉ. मनमोहन सिंह का मान

डॉ. मनमोहन सिंह का मान

सादगी का स्वर, ज्ञान का था दीप।
जिसने रच दिया, बदलाव का सीप।
मनमोहन सिंह, वह नाम है अमर,
जिनपर भारत देश को गर्व है प्रखर।

गाह(पाक)के गाँव से उठकर चले।
विद्या के दीप संग, तम को पले।
कैम्ब्रिज,ऑक्सफोर्ड के ज्ञानी प्रणेता,
भारत की माटी का वह अमूल्य रचयिता।

आर्थिक संकट जब आया करीब।
देश को मिला उनका सशक्त नसीब।
उदारीकरण का दिया जो तुमने नया आधार,
संरक्षित हो विश्व में बढ़ा भारत का व्यापार।

प्रधानमंत्री के पद पर चमके बन सितारे।
शांति, विनम्रता, निस्वार्थता उनके सहारे।
ना शब्दों की गूंज, ना शोहरत का गीत,
बस कर्म से रचा, भारत देश का पुनीत।

सिख धर्म की ज्योति, सरलता की शान।
डॉ मनमोहन सिंह हैं, भारत का अभिमान।
इतिहास के पन्नों में, होगा उनका अलग स्थान,
एक नेता, एक विद्वान, था एक सच्चा इंसान।

सुन्दर लाल डडसेना”मधुर”
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.) पिन- 493558
मोब.- 8103535652

यह भी पढ़ें:-


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *