Essay in Hindi on digital India
Essay in Hindi on digital India

निबंध : डिजिटल इंडिया

( Digital India : Essay in Hindi )

 

प्रस्तावना ( Preface ) :-

डिजिटल इंडिया भारत सरकार की एक नई पहल है। जिसका उद्देश्य भारत को समृद्ध बनाना है। डिजिटल इंडिया के माध्यम से देश को विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसका एक लक्ष्य डिजिटल रूप से देश को सशक्त बनाना है। वर्तमान समय में वही देश आगे जाएगा जहां विज्ञान और तकनीक ने तरक्की हासिल की है।

भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया अभियान नाम से एक प्रोग्राम शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से सरकार इंटरनेट के जरिए देश में क्रांति लाना चाहती है तथा इंटरनेट को सशक्त बना भारत के तकनीकी पक्ष को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है।

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की शुरुआत ( Beginning of Digital India Program in Hindi ) :-

1 जुलाई 2015 को डिजिटल इंडिया अभियान नाम से की गई थी। देश को डिजिटल रूप से विकसित करने तथा अन्य आईटी संस्थानों को सुधार के लिए डिजिटल इंडिया एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है।

इसके माध्यम से सरकार विभिन्न योजनाओं जैसे डिजिटल लॉकर, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल, ई स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे कार्यक्रमों को संचालित करना चाहती है।

डिजिटल इंडिया के स्तंभ ( Pillar of digital India in Hindi ) :-

ब्रांडबैंड को डिजिटल इंडिया के रूप में बढ़ाने के लिए करीब ढाई लाख पंचायतों को जोड़ने का प्लान किया गया है। इसके लिए करीब 20000 करोड़ की राशि अनुमानित की गई है। इसमे राज्य के जरिए देशभर में ऑप्टिकल फाइबर का नेटवर्क फैलाया जाएगा।

घर घर फोन

भारत में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। साल 2014 तक 81 मिलियन लोग फोन का इस्तेमाल करते थे।

साल 2020 तक 800 मिलियन से भी अधिक रोड मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें ज्यादातर लोग स्मार्टफोन यूजर हैं जो अपने फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम

इसमे सरकार द्वारा साधना इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायतों को जोड़ा जा रहा है तथा देश भर के डाकघरों तथा अन्य सेवा केंद्रों को इससे जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी गई है।

गवर्नेंस

सरकार डिजिटल इंडिया के माध्यम से यह जोड़ने की मुहिम को आगे बढ़ाना चाहती है। जिसके लिए प्रौद्योगिकी में सुधार किया जा रहा है। सरकार ऑनलाइन अनुप्रयोगों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए स्कूल प्रमाण पत्र तथा मतदाता पहचान पत्र जैसे सेवाओं को ऑनलाइन संग्रहित करने जैसे सुधार किए जा रहे हैं।

डिजिटल क्रांति

सरकार डिजिटल इंडिया के माध्यम से एक क्रांति लाने हेतु प्रयासरत है। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी आफ सर्विस को शुरू किया जा रहा है।

जिसमें नियोजन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन, न्याय तथा सुरक्षा क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। कोरोनावायरस महामारी के द्वार में डिजिटल इंडिया को काफी सराहना मिली है।

इसके माध्यम से ऑनलाइन सारे कामकाज को सुचारू रूप से संपन्न करने में मदद मिली है। ऑनलाइन पेमेंट, ऑनलाइन शिक्षा जैसे सुविधाएं लोगों के जीवन को आसान बना रही हैं।

सभी तक सूचना की पहुंच

डिजिटल इंडिया के माध्यम से सभी लोगों तक सूचनाओं की पहुंच संभव हो चुकी है। ऑनलाइन वेबसाइटों पर लोग विजिट करके सूचनाएं हासिल कर लेने में सक्षम हो रहे हैं। जनता तक हर सूचना आसानी से और तेजी से पहुंच रही है।

निष्कर्ष ( Conclusion ) :-

सूचना और प्रौद्योगिकी के विकास के इस दौर में सारी चीजें ऑनलाइन उपलब्ध हो गई है। ज्यादातर सेवा प्रदाता डिजिटल रूप में उपलब्ध है और इनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

साग्निक सेवाओं के पूरे परिस्थितिकी तंत्र को बदलने में डिजिटल इंडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया के रूप से समाज को सशक्त तथा संपन्न बनाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

लेखिका : अर्चना  यादव

यह भी पढ़ें :-

निबंध : धर्मनिरपेक्षता का भारतीय मॉडल पश्चिमी मॉडल से कैसे भिन्न है | Essay in Hindi

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here