राम ही राम सब | Geet Ram hi Ram Sab

राम ही राम सब

( Ram hi Ram Sab )

राम ही राम सब नित्य रटते रहे ।
राम सबके हृदय नित्य बसते रहे ।।
राम ही राम सब …

राम से कौन है देख जग में बड़ा ।
कौन सम्मुख उनके हुआ है खड़ा ।।
आज विपदा वही हर भगत की हरे ।
आज भज लो सभी कष्ट कटते रहे ।।
राम ही राम सब …..

राम ने भक्त के अवगुणो को हरा ।
आज देकर शरण कर दिया है कृपा ।।
हैं सभी राम धुन में रमे इस तरह ।
फूल से मुख सभी आज खिलते रहे ।।
राम ही राम सब…

प्रभु चरण हो जहाँ भक्त भी हो वहाँ ।
भक्त ही कष्ट के हो निवारण यहाँ ।।
आज वह भक्त सुन एक हनुमान है ।
देख जिनके चरण चिन्ह तकते रहे ।।
राम ही राम सब …

राम भजते रहो ये अमर नाम है ।
मान इनको चलें आज शिवराम है
राम के आज आदर्श पर सब चलो ।
बात ये वीर हनुमान कहते रहे
राम ही राम सब …..

राम ही राम सब नित्य रटते रहे ।
राम सबके हृदय नित्य बसते रहे ।।

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

महेन्द्र सिंह प्रखर के दोहे | Mahendra Singh Prakhar ke Dohe

Similar Posts

  • यह आग अभी | Geet Yah Aag

    यह आग अभी ( Yah Aag Abhi ) यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में। स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा । दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा। खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।…

  • नया साल मनाने वाले हैं | Naya Saal Manane Wale Hain

    नया साल मनाने वाले हैं ( Naya saal manane wale hain )   नई आशाओं के दीप सजा हम गाने वाले हैं। नई साल की खुशियों के गीत सुनाने वाले हैं। नया साल मनाने वाले हैं झूम झूम कर मस्ती में हम जश्न मनाएंगे । नया साल है अभिनंदन हम झूमेंगे गाएंगे। खुशियों के नए…

  • आचरण | Acharan

    आचरण ( Acharan ) राम कृष्ण हनुमान की करते सब बातें। करे नहीं अमल पर उनके आचरणों को।। आये जब संकट तो याद आये हनुमान। हे संकट मोरचन तुम हरो हमारे कष्ट। मैं अर्पित करूँगा तुम्हें घी और सिंदूर। सुख शांति मुझे दो मेरे पालन हार।। बात करें जब भी हम मर्यादाओं की। याद आ…

  • आइए आ जाइए | नग़मा

    आइए आ जाइए ( Aaiye aa jaiye ) सीधा – साधा रास्ता है आइए आ जाइए। दिल का दरवाज़ा खुला है आइए आ जाइए। आप ही के नाम की तख़्ती लगी है बाख़ुदा। आप की आहट पे ही घंटी बजी है बाख़ुदा। आप ही के वास्ते मह़फ़िल सजी है बाख़ुदा। रुख़ पे क्यों शर्म-ओ-ह़या है…

  • स्मृति गीत

    स्मृति गीत हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत् बरगद-छाँह न रही शीश पर मन बेकल है।फ़िक्र युगों की लेकिन निश्चित एक न पल है।सहा न जाए वर्तमान आराध्य भविष्यत्हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत् रहे जान से प्यारे जो वे गए जान से।रोक न पाए कलप रहे मद-मोह मान से।क्षत-विक्षत युग-युग से जीवन…

  • मुंह में राम बगल में छुरी | Geet Munh mein Ram Bagal mein Churi

    मुंह में राम बगल में छुरी ( Munh mein ram bagal mein churi )   छल कपट वैर भाव बढ़े, मनमुटाव बढ़ रही दूरी। अधरों पर मुस्कान धरे, मुंह में राम बगल में छुरी। मुंह में राम बगल में छुरी मन के सारे भेद जान ले, मीठी बातें करते रसधार। अपनापन अनमोल खो गया, तिरोहित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *