गजलराज के प्रथम ग़ज़ल संग्रह का हुआ लोकार्पण

बरेली। वरिष्ठ साहित्यकारा निरूपमा अग्रवाल के आवास पर शायर राज शुक्ल गजलराज के प्रथम गजल संग्रह का लोकार्पण समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उस्ताद शायर विनय सागर जायसवाल ने की।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार हिमांशु श्रोत्रीय निष्पक्ष तो वहीं विशिष्ट अतिथि कवि गोष्ठी आयोजन समिति के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ व दिल्ली से पधारीं साहित्यकारा श्रीमती निमिषा काव्यमाला रहीं आयोजन का सफल एवं उत्कृष्ट संचालन गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने किया।


सबसे विशेष बात राज शुक्ल ग़ज़ल राज का उक्त ग़ज़ल संग्रह गुजरात अहमदाबाद के पाल हब पब्लिकेशन की डायरेक्टर लीना पाटिल द्वारा भेंट स्वरूप निशुल्क प्रकाशित किया गया ।

आयोजन में

राम कुमार भारद्वाज,

राम शंकर प्रेमी,

शिव शंकर यजुर्वेदी,

डॉ दीपांकर गुप्त ,

सत्यवती सिंह सत्या,

विजय बहादुर सक्सेना,

सी ए शरद मिश्रा,

प्रताप मौर्य मृदुल एवं

उमेश त्रिगुणायत ‘अद्भुत’

आदि कई साहित्यकार उपस्थित रहे अंत में ग़ज़लराज ने सबका आभार व्यक्त किया।
ग़ज़लराज ने अपना ग़ज़ल संग्रह अपने गुरुवर विनय साग़र जायसवाल को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें :-

आरंभ चैरिटेबल फाउंडेशन ने मनाया हिन्दी दिवस

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *