Kachche Dhaage

कच्चे धागे | Kachche Dhaage

कच्चे धागे

( Kachche dhaage ) 

 

एक कच्चे धागे से बँधी प्रेम की डोर,
भाई बहन कहीं रहे खींचे अपनी ओर।

युग बदले पर बदले न स्नेह के रिवाज,
कहे बिन सुने भाई बहना की आवाज़।

हज़ारों कोस जग में जा रहने लगो सुदूर,
अकाट्य रक्षा कवच से रह न पाओ दूर।

परस्पर प्रेम से मैंने अडिग विश्वास जगाया
सदा -सर्वदा भैया अदम्य मंगलभाव आया।

वक्त संग घिरे भले हम रिश्तों की भीड़ में
अटूट रिश्ता सराबोर रहे विश्वास के नीर में।

 

शैली भागवत ‘आस’
शिक्षाविद, कवयित्री एवं लेखिका

( इंदौर ) 

यह भी पढ़ें :-

नियम | Niyam

Similar Posts

  • जल ही है जीवन का संबल

    जल ही है जीवन का संबल   जल ही है जीवन का संबल, जल ही जीवन का संचार! वन्य जीव फसलें जीवित सब, जल ही है सुख का आधार!! जल विहीन हो जीना चाहें, ऐसा संभव नहीं धरा पर! जल संचय करना हम सीखें, बर्बादी को रोकें परस्पर!! पर्यावरण प्रदूषित ना हो, वृक्ष से करें…

  • समय | Samay Kavita in Hindi

    समय  ( Samay )    हर पल हर क्षण चले निरंतर, अतीत भविष्य में ना अंतर।   ना विकास है उत्पत्ति नाश, मिटती है ना कभी इतिहास।   युग भी आए चले गए भी, बदला गति ना रत्ती भर भी।   यह तो बस है अनुभव अपना, कहते वैसे जैसी घटना।   अच्छी बुरी न…

  • बचपन का प्यार

    बचपन का प्यार जब मैं 8 साल का था तब मुझे पहली बार प्यार हुआ।उसने मुझको मैंने उसको देखा आँखों से इकरार हुआ। बचपन में तब मैं कितना भोला कितना नादां था,इसे प्यार कहते हैं यह भी नहीं समझता था। मैं अपनी चॉकलेट उसको खाने को देता,उसकी झूठी पेस्ट्री भी बड़े शौक से लेता। उसकी…

  • नटखट नन्दकिशोर | Natkhat Nandkishor

    नटखट नन्दकिशोर ( Natkhat Nandkishor ) नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं, कान का कुंडल मुझको भाऐ, बांसुरिया मेरा चैन चुराऐ, मोह मे उसके फंसती जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं, किया जाने कौन…

  • स्वतंत्रता

    स्वतंत्रता   नभ धरातल रसातल में ढूंढ़ता। कहां हो मेरी प्रिये  स्वतंत्रता।। सृष्टि से पहले भी सृष्टि रही होगी, तभी तो ये बात सारी कहीं होगी, क्रम के आगे नया क्रम फिर आता है, दास्तां की डोर बांध जाता है।। सालती अन्तस अनिर्वचनीयता।।                        …

  • नामुमकिन है | Namumkin hai

    नामुमकिन है ( Namumkin hai )    काजल की कालिख हर ले काजल, नामुमकिन है। नफ़रत का नफ़रत से निकले हल, नामुमकिन है। हम जैसा बोएँगे, वैसा ही तो काटेंगे, दुष्कर्मों का निकले शुभ प्रतिफल, नामुमकिन है। दुख-दर्दों, संघर्षों के कटु अनुभव भी देगा, जीवन सुख उपजाएगा अविरल, नामुमकिन है। उनके आश्वासन का मित्रो कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *