Self-confidence

आत्मविश्वास | Kavita Atmavishwas

आत्मविश्वास

( Atmavishwas )

 

आत्म विश्वास है जीवन के संघर्षों को हराकर जीतने का संकल्प।

आत्मा की अनन्य शक्ति, आत्मा को शिखर तक पहुंचाने का प्रकल्प।।

जीवन की हर बाधा, प्रतिबाधा में घोर निराशा से उबरने का विकल्प ।।

आच्छादित अंधेरे में, घोर ना उम्मीदी मे प्रकाश की किरण का प्रकल्प।।

उम्मीद की रोशनी, प्रज्वलित सपनों की डगर, मनुज के ध्येय का संकल्प।।

आत्मा का विश्वास, साहस, सामर्थ्य और अद्भुत शक्ति की पराकाष्ठा का उत्कर्ष ।

आत्मा का प्रकाश, आत्मा की श्रद्धा गहराई, शांति के सागर का निष्कर्ष।

आत्मा का अद्भुत राज़, संघर्ष और प्रतिरोध को करता है सजग,सशक्त।

सपनों की प्रकाष्ठा को छूने का इरादा, कठिनाई पर पार पाने का दृढ़ संकल्प।

पराक्रमी शक्ति,जीवन की मुश्किल को जीत मे बदलने का अजय विकल्प।

आत्म विश्वास ही आत्मा की असीम ताकत, चुनौती का अद्भुत संकल्प।

शरीफ़ ख़ान

( रावतभाटा कोटा राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर: राष्ट्र निर्माता एवं दलितों के मशीहा

 

Similar Posts

  • मां | Maa Par Kavita

    मां ( Maa )   मां सहेली भी है, मां पहेली भी है, इस जहां में वो, बिल्कुल अकेली भी है। दुःख में हंसती भी है, सुख में पिसती भी है, नेह की प्यास में , ममता रिसती भी है, मां सुहानी भी है, मां कहानी भी है, मन को शीतल करे, मीठी वाणी भी…

  • रोशनी के दिये | Kavita Roshni ke Diye

    रोशनी के दिये ( Roshni ke Diye ) देखा है मैंने ऐसे गुरुओं को भी जो अपने घरों में अंधेरा करके दूसरे घरों में रोशनी फैला देते है और बदले में उन्हें मिलता है – तिरस्कार। सिर्फ साल के एक दिन उन्हें सम्मान में शाल श्रीफल से नवाज दिया जाता है बाकी के तीन सौ…

  • ️️आओ गणेश जी️ | Aao Ganesh Ji

    ️ आओ गणेश जी  ( Aao Ganesh Ji )   –>आओ मेरे गणराजा………..|| 1.आओ मेरे महराज गजानन, स्वागत है अभिनन्दन है | ऋद्धि-सिद्धि को साथ मे लाना, उनका भी सत-बन्दन है | सालों से तुम अपने भक्तों के, दूर दुखों को करते हो | निर्बल और पीडित भक्तों की, पीडा को तुम हरते हो |…

  • बटन | Button

    बटन ( Button )   बटन ही तो दबा है मतदाता के कर कमलों से। लोकतंत्र भाग्य विधाता आमजन हुआ पलों में। बदल रहा है तकदीर कहीं फूल कमल का खिलता। कहीं हाथ होता मजबूत विजय रथ शान से चलता। बटन ने बांध रखी है मर्यादा की हर लक्ष्मण रेखा। बटन हुआ बेजोड़ तंत्र का…

  • आईना दिखाओ | Kavita aaina dikhao

    आईना दिखाओ! ( Aaina dikhao )   पेड़ो में छाँव रहे, वो पेड़ लगाओ, रहे फूलों में खुशबू वो फूल लगाओ। ख्वाहिशें मरने न पाएँ दुनियावालों की, अंधेरे रास्तों पे तुम चराग जलाओ। पैसे के गुरूर में जब आँखें थक जाएँ, बनके बच्चा कागज की नाव बनाओ। संसार को कोई समझ पाया है क्या, किसी…

  • श्याम रंग नीला है या काला | Kavita

    श्याम रंग नीला है या काला ( Shyam rang neela hai ya kala ) श्याम रंग नीला है या काला,बताओ कैसा है नन्दलाला। पीताम्बर तन मोर मुकुँट सर, लकुटी कमरिया बाँधा।   कमल नयन कर मुरली शोभित, गले बैजन्ती माला। सूरदास बालक सम देखे, जग में श्याम निराला।   श्याम रंग नीला है या काला……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *