मनभावन

मनभावन | Manbhawan

मनभावन

( Manbhawan )

मनभावन प्रतिबिम्ब तुम्हारे ,जब सुधि में उतराये हैं ।
पाँव तले कंटक भी हों यदि हम खुलकर मुस्काये हैं ।।

क्या दिन थे वे जो कटते थे लुकाछिपी के खेलों में
बन आती थी अनायास जब मिल जाते थे मेलों में
चूड़ी ,कंगन ,बिंदिया, गजरा देख-देख हर्षाये हैं ।।
मनभावन —————

बागों में हर दिवस मिलन था भौंरा -तितली जीवन था
छोटे से घर का आँगन भी लगता कोई मधुवन था
नाव कागज़ी घेर-घरौंदे हमने बहुत बनाये हैं ।।
मनभावन—————-

खेल-खिलौने खेल-खेलकर एक दिवस हम बड़े हुये
अनसुलझे कुछ प्रश्न हमारे मन-मस्तक में खड़े हुये
उन प्रश्नों के सम्मुख हमने अपने शीश झुकाये हैं ।।
मनभावन————

विरहा की आँधी ने जब छीन लिये स्वप्निल गुब्बारे
नीलगगन को ताक रहे थे हम अचरज से मन मारे
विधि के लेखों पर हमने भी सौ-सौ दोष लगाये हैं ।।
मनभावन—————-

व्यर्थ हुये वंदन -आराधन व्यर्थ हुये संकल्प-वचन
डूब गये दृग गंगाजल में सब स्वप्नों के राजभवन
साग़र सूने मंदिर में भी हमने दीप जलाये हैं ।।
मनभावन —————-
पाँव तले—————

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • पुलक उठा

    पुलक उठा पुलक उठा रितुराज आते ही मन।नाप रहे धरती के पंछी गगन ।। पनघट के पंथ क्या वृक्षों की छाँवधरा पर नहीं हैं दोनों के पाँवलगा हमें अपना गोकुल सा गाँवकहा हमें सब ने ही राधा किशन।पुलक उठा –++++ प्रेम राग गाती हैं अमराइयांँउठती हैं श्वासों में अंगड़ाइयांँरास रंग करती हैं परछाइयांँभीग गया प्रेम…

  • कैसी हालत है खाने के लिए | Kaisi Halat

    कैसी हालत है खाने के लिए ( Kaisi halat hai khane ke liye )   कैसी हालत है खाने के लिए मारे – मारे फिरे दाने के लिए मेरी झोंपड़ी में चैन की शाम नहीं बच्चे रोते हैं खिलाने के लिए चूल्हे में देख लिया धुआंँ होता नहीं कहता सो जाने के लिए लोग अश्कों…

  • जब छाई काली घटा

    जब छाई काली घटा जब छाई काली घटा, उमड़ घुमड़ मेंघा आए। रिमझिम बदरिया बरसे, उपवन सारे हरसाए। जब छाई काली घटा घन गाए बिजली चमके, नेह बरसे हृदय अपार। मूसलाधार बूंदे पड़ रही, सावन की मधुर फुहार। ठंडी ठंडी मस्त बहारें, भावन अंबर में छाई घटा। दमक रही दामिनी गड़ गड़, व्योम में बादल…

  • जीवन की राहें | Geet jeevan ki rahen

    जीवन की राहें! ( Jeevan ki rahen )    आंसू से लथपथ हैं जीवन की राहें, हिम्मत से अपना जहां हम बसाएँ।   कोरोना ने ऐसी मौतें बरसाई, लाशों पऱ लाशें जो उसने सजाई। ऐसे में दिल को कहाँ तक लगाएँ, हिम्मत से अपना जहां हम बसाएँ।…आंसू से..   उजड़े हैं घर कितने, उजड़ा चमन…

  • आचरण | Acharan

    आचरण ( Acharan ) राम कृष्ण हनुमान की करते सब बातें। करे नहीं अमल पर उनके आचरणों को।। आये जब संकट तो याद आये हनुमान। हे संकट मोरचन तुम हरो हमारे कष्ट। मैं अर्पित करूँगा तुम्हें घी और सिंदूर। सुख शांति मुझे दो मेरे पालन हार।। बात करें जब भी हम मर्यादाओं की। याद आ…

  • बेटा कब आएगा तू | Beta Kab Aayega

    बेटा कब आएगा तू ( Beta kab aayega too )    घर की चौखट तुझे पुकारे, पूछ रही तुमको दीवारें। आंगन सारा चिल्लाता है, कहां गए हैं नैनो के तारे। लौट आओ लाठी के सहारे मुरझाई आंखें ढूंढ रही, निज कलेजे के टुकड़े प्यारे। हाथों से पाला जिनको, सब कुछ जिनपे हमने वारे। बेटा कब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *