मौसम ने | Mausam Ne

मौसम ने

( Mausam Ne )

बदलते मौसम का अंदाज
बहुत रंग ला रहा।
वायू मंडल में घटाओं को
जो बिखेर रहा।
पेड़ पौधे फूल पत्ती आदि
लहरा रहे है।
और मंद मंद हवाओं से
खुशबू को बिखर रहा।।

नजारा देख ये जन्नत का
किसी की याद दिला रहा।
नदी तालाब बाग बगीचा भी
अपनी भूमिका निभा रहा।
ऐसा लग रहा है जैसे
मेहबूबा को स्वर्ग में घूमा रहा।
और मोहब्बत के बारे में
अकेला सोच रहा।।

वर्तमान में भूत की बातें
बैठकर सोच रहा हूँ।
सपनों और कल्पनाओं के
सागर में बहा रहा हूँ।
इसलिए खुदको हसीनवादियों में
घूमा रहा हूँ।
और मेहबूब को मोहब्बत की
याद दिला रहा हूँ।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

फूलों का रंग | Kavita Phoolon ka Rang

Similar Posts

  • संवेदना व यथार्थ : ‘अंतर्मन की यात्रा’

    संवेदना व यथार्थ हाँ, ‘दया’ मेरे कवि-हृदय का,एक महान तथा विशेष गुण है |सरलता,धैर्य तथा करुणा का धनी हूँ |‘दया’ मेरा सबसे बड़ा धर्म है |निर्मल मन को,असाधारण रूप से,शांत, स्थिर होना चाहिए |अनमोल जीवन को समझने के लिए |कवि की आवश्यकता से अधिकसम्वेदनशीलता नुकसानदायक है |मानवता, प्रेम, एकता, दया, करुणा,परोपकार, सहानुभूति, सदभावना,तथा उदारता का…

  • कैसे उड़े अबीर | Ude Abir

    कैसे उड़े अबीर ( Kaise Ude Abir )   फागुन बैठा देखता, खाली है चौपाल । उतरे-उतरे रंग है, फीके सभी गुलाल ।। ●●● सजनी तेरे सँग रचूँ, ऐसा एक धमाल । तुझमे खुद को घोल दूँ, जैसे रंग गुलाल ।। ●●● बदले-बदले रंग है, सूना-सूना फाग । ढपली भी गाने लगी, अब तो बदले…

  • मेरी कलम | Meri Kalam

    मेरी कलम ( Meri Kalam )   मेरी कलम मेरा साथ बखूबी निभाती है तन्हाई में भी आकर गले लगाती है कड़कती धूप में परछाई बन जाती है ठंड मे मखमल की चादर कहलाती है मैं रूठ जाऊँ अगर तो प्यार से मनाती है सजदे करूं तो दुआएं मेरी भी कहती है गलती पर टोकती…

  • उम्मीद | Ummeed

    उम्मीद ( Ummeed )    उम्मीद आसरा है, सहारा है, बल है उम्मीद उत्तर है, रास्ता है, हल है उम्मीद ज़िगर है, करेजा है, दिल है उम्मीद मूल है, ब्याज है, हासिल है उम्मीद बंधन है, जुड़ाव है, लगाव है उम्मीद परीक्षा है, फल है, दबाव है उम्मीद मंजिल है, ख़्वाब है, कामना है उम्मीद…

  • नौ ग्रहों के स्वामी शनिदेव | Shani Dev

    नौ ग्रहों के स्वामी शनिदेव ( Nau grahon ke swami shani dev )    नौ ग्रहों के स्वामी और न्यायाधीश आप कहलाते, सूर्य नारायण पिता जिनके संध्या कहलाती माते। इस हिन्दू धर्म में है जिनकी अनेंक मौजूद कथाएं, शनि देव है नाम जिनका कलयुग देव कहलाते।। ग़रीब चाहें हो अमीर सम्पूर्ण लोग जिनसे है डरते,…

  • राम लखन की रामायण का | Ram Lakhan ki Ramayan ka

    राम लखन की रामायण का ( Ram lakhan ki ramayan ka )    राम लखन की रामायण का, हर पद सभी को याद है। फिर क्यों अपनी वसुंधरा पर, होता रहता विवाद है ।। क्षण-क्षण वसुधा पर मँडराते, अब विनाश के बादल हैं । एक दूसरे से लड़ने को ,पढ़े लिखे भी पागल हैं ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *