Meri Biwi

मेरी बीवी ऐसी हो | Meri Biwi

मेरी बीवी ऐसी हो

( Meri biwi aisi ho ) 

 

फर्राटा से इंग्लिश बोले, शॉपिंग करके लाती हो।
पाक कला में माहिर पूरी, मोटी रकम कमाती हो।

सुंदर सी गुणवान सुंदरी, परियों की सी रानी हो।
घर मालकिन समझदार, बीवी बड़ी सयानी हो।

पूरा रखे ख्याल मेरा, जो मुझ पर जान लुटाती हो।
आजा रे परदेसी प्यारे, राहों में पलके बिछाती हो।

हंस हंसकर बतलाने वाली, प्रेम सुधा बरसाने वाली।
सबकी आंखों का तारा हो, रिश्तो को निभाने वाली।

सौम्य शील स्वभाव हो, जो करुणा की मूरत हो।
चांद सा मुखड़ा दमकता, फूलों सी खूबसूरत हो।

तेज तर्रार होसलों भरी, मुश्किलों से टकराती हो।
बहती सरिता सी पावन, घर आंगन महकाती हो।

खुशियों का खजाना, मेरी प्रगति में तेरा साथ हो।
हमसफर हमारी हो ऐसी, मेरे हाथों में तेरा हाथ हो।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

धड़कन तब राग सुनाती है | Dhadkan

Similar Posts

  • नर से नारायण को पाऊं | Geet Narayan ko Paoon

    नर से नारायण को पाऊं ( Nar se Narayan ko paoon )   ढूंढ रहा तुझको नाथ, मैं कहो किधर को जाऊं। करो कृपा करुणासागर, नर से नारायण को पाऊं। मंदिर में दीप जलाता,आलोकित हृदय कर दाता। मन का हर कोना दमके, रोशन करो विधाता। सुंदर सुमनहार बुन, सुरभित लेकर पुष्प चढ़ाऊं। महका दो मन…

  • सांवरिया बेगो आज्या रे | Saawariya Rajsthani Geet

    सांवरिया बेगो आज्या रे ( Saawariya Bego Aajya Re )  सांवरिया बेगो आज्या रे,सांवरिया बेगो आज्या रे होळी म खेलां फाग, आयकै रंग बरसा ज्या रे। सांवरिया बेगो आज्या रे तेरी बंसी सुनकै राधा, दौड़ी दौड़ी आज्यावै। लहरा लेव जठै गोपियां, मधुबन सगळो महकावै। मदन मुरारी नटवर नागर, प्रित रंग लगा ज्या रे। कृष्ण कन्हैया…

  • सिंह पे सवार भवानी | Singh pe Sawar Bhawani

    सिंह पे सवार भवानी ( Singh pe sawar bhawani )    सिंह पे सवार भवानी, सजा दरबार भवानी। दुखड़े मिटाने वाली, भर दो भंडार भवानी। सजा दरबार भवानी अष्टभुजाओं वाली, ढाल खड्ग खप्पर वाली। जय अंबे मांँ भवानी, महागौरी जय मांँ काली। अटल सिंहासन माता, हे जग करतार भवानी। साधक शरण में तेरी, बेड़ा कर…

  • चलो कुछ मीठा हो जाए | Chalo Kuch Meetha ho Jaye

    चलो कुछ मीठा हो जाए ( Chalo kuch meetha ho jaye )   चलो कुछ मीठा हो जाए, प्यार के गीत हम गाए। अधर रसधार बरसाए, तराने मनभावन लाएं। चलो कुछ मीठा हो जाए मोती प्यार भरे लेकर, सजाएं दिलों की महफिल। खुशियां आपस में बांटे, जोड़े हम दिलों से दिल। बैठ कर दो घड़ी…

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

  • मोम सा जिगर | Geet Mom sa Jigar

    मोम सा जिगर ( Mom sa jigar )   हम हैं कांटों से तय यह करते हैं आदमी खंजर है जिससे डरते हैं। हँसते चेहरे में लोग तो मिलते हैं फिर भी यकीन नहीं हम करते हैं। लूट गई बेटी कल पड़ोसन की रात में कम सफर हम करते हैं। उतर जाता है दीवार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *