नव वर्ष पर

नव वर्ष पर एक नवगीत

दीप प्रेम का जग में जलाएं

दीप प्रेम का जग में जलाएं
आओ मिल नव वर्ष मनाएं

रहे न भूखा कोई कहीं पर
सोए नहीं मजबूर जमीं पर
हाथ मदद का चलो बढ़ाएं
आओ मिल नव वर्ष मनाएं। १।

लुटे न अस्मत किसी बहन की
उठे न अर्थी किसी दुल्हन की
संस्कारों की हम जोत जलाएं
आओ मिल नव वर्ष मनाएं।२।

नशे की लत में डूबा है यौवन
उजड़ रहे घर- घर के उपवन
इन व्यसनों से उन्हें बचाएं
आओ मिल नव वर्ष मनाएं।३।

जीवन माला के मोती है रिश्ते
टूट कर ये फिर नहीं जुड़ते
इन रिश्तों को दिल से निभाएं
आओ मिल नव वर्ष मनाएं

जात पात का भेद मिटा दो
एक दूजे को गले से लगा लो
सारे शिकवे चलो भुलाएं
आओ मिल नव वर्ष मनाएं।४।

कभी न करना घात देश से
रखो प्यार निज परिवेश से।
देश को निज अग्रणी बनाएं
आओ मिल नव वर्ष मनाएं। ५।

Prof Dr Alok Ranjan Kumar

डॉ. आलोक रंजन कुमार

जपला, पलामू, झारखंड।

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • ये सावन के अंधे हैं | Sawan ke Andhe

    ये सावन के अंधे हैं ( Ye sawan ke andhe hai )   सूझ रही है बस हरियाली , ये सावन के अंधे हैं . कोलाहल की आड़ लिए नित , मिला चीखता सन्नाटा . कंगाली ने तरस दिखा कर , दिया जिन्हें गीला आटा . आग बुझा कर गई हताशा , सपने कुछ अधरंधे…

  • खोया है विश्वास

    खोया है विश्वास : नवगीत फटे-पुराने कपड़े उनके,धूमिल उनकी आस।जीवन कुंठित है अभाव में,खोया है विश्वास।। अवसादों की बहुतायत है,रूठा है शृंगार।अंग-अंग में काँटे चुभते,तन-मन पर अंगार।।मन विचलित है तप्त धरा है,कौन बुझाये प्यास। चीर रही उर पिक की वाणी,काॅंपे कोमल गात।रोटी कपड़ा मिलना मुश्किल,अटल यही बस बात।।साधन बिन मौन हुआ उर,करें लोग परिहास। आग…

  • जम्हूरा मन

    जम्हूरा मन वर्षों का विश्वास तोड़कर,चलता बना जम्हूरा मन।अब तक मुझे कचोट रहा है,मेरा यही अधूरापन। धड़कन तार-तार हो जाती,सपना दिन में तारे सा,साँस गटरगूँ करता रहता,अपना बिना सहारे सा।बनी ज़िन्दगी ढोल-नगाड़ा,बाजे ख़ूब तम्बूरा मन। आओ और उड़ाओ खिल्ली,मेरे एकाकीपन की।चिन्दी-चिन्दी छीन-झपट लो,बेढ़ंगे जर्जर तन की।ओखलिया में कूट-कूट कर,बना लिया है चूरा मन। जाने कैसी…

  • देख बेबसी | Dekh Bebasi

    देख बेबसी ( Dekh bebasi )   लगता है कुछ होने को , मान गए इस टोने को . मन करता है कभी -कभी , पाप पुराने धोने को . याद बची एक तुम्हारी , और नहीं कुछ खोने को . अभी -अभी रोकर सोया , बच्चा एक खिलौने को . बीत गई सो बात…

  • शासन और प्रशासन | Shasan aur Prashasan

    शासन और प्रशासन ( Shasan aur Prashasan )   उग्र भीड़ सचिवालय जानिब , चली सौंपने ज्ञापन . शोषित जन की आवाज बने , अब आक्रोशित नारे . माँगें लेकर खड़ी याचना , शासन को धिक्कारे . तीन पाँव धरती की खातिर , निकला जैसे वामन . फर्जी बनकर टेढ़े चलते , ये सारे ही…

  • चतरू चाचा आए | Chatru Chacha Aaye

    चतरू चाचा आए ( Chatru chacha aaye )  शहर बसे बेटे के घर जब , चतरू चाचा आए . सहम गए थे पूत -पतोहू , बच्चे भी चकराए . लगे बहू को निशिदिन ही अब , होगी टोकाटाकी . नहीं रुचेंगी इन्हें गैस की , रोटी काची पाकी . चूल्हा खोदे खाट बिछी ये ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *