Diwali Puja Geet

खुशियों से रौशन करें संसार

दीपावली

घी रुई से ज्योति जलती
मिट्टी का दीपक जलता
जीवन की गाड़ी चलती
आपसी प्रेम जो पलता

राम आज जब आयेंगे
प्रसन्न हो जायेगी सीता
अयोध्यावासी भी गायेंगे
उर्मिला भी होगी हर्षिता

भरत मिलने आयेंगे
शुभ बेला आई पुनीता
नागर दीप जलायेंगे
खुश होंगी तीनों माता

रावण से लंका को जीता
मुक्त हुई लंका से सीता।

खुशियों से रौशन करें संसार

दीपोत्सव की खुशियां अपार,
सनातन धर्म का करें प्रसार।
मां लक्ष्मी की कृपा अपरंपार,
खुशियों से रोशन करें संसार।

सबका हो भरा पूरा परिवार,
कुबेर देव भरें धन भंडार।
सुकर्म करो बनो ईमानदार,
सत्कर्म फल प्रभु पर दे डार।

प्रभु पालक और खेवनहार,
उनकी नैया उनका पतवार।
वही देखते सबका घर-बार,
उनके हाथों में संपूर्ण संसार।

तेरा तुझको सौंपता फूल हार,
ये भक्त आलोक रंजन कुमार।

Prof Dr Alok Ranjan Kumar

डॉ. आलोक रंजन कुमार

जपला, पलामू, झारखंड।

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • दीप वर्तिकाएं | Deepawali Poem in Hindi

    दीप वर्तिकाएं   दीप वर्तिकाएं ज्योतिर्मय, राघव के अभिनंदन में *********** जन ह्रदय पुनीत पावन, सर्वत्र स्नेह प्रेम सम्मान। कलयुग रूप त्रेता सम, अयोध्या उपमित जहान। मर्यादा पुरुषोत्तम दिग्दर्शन, आराधना स्तुति वंदन में । दीप वर्तिकाएं ज्योतिर्मय, राघव के अभिनंदन में ।। चतुर्दश वर्ष वनवास इति श्री, रघुनंदन साकेत वापसी अनूप । मनुज सर्व जीव…

  • ओ मेरे बेटे | O Mere Bete

    ओ मेरे बेटे ! ( O mere bete )    कल को जब तुम बड़े हो जाओगे और मैं बूढ़ा हो जाऊंगा तो तुम भी अपनी गृहस्थी बसाओगे और एकदम व्यस्त हो जाओगे तो तुम मुझ पर ध्यान दे पाओगे ना बेटा।   कल को जब लड़खड़ाने लगे मेरे कदम शरीर में मेरे ताकत रहे…

  • वो स्कूल का पहला दिन | Kavita school ka pehla din

    वो स्कूल का पहला दिन ( Wo school ka pehla din )   याद हमको आता है आज भी वो दिन, स्कूल का हमारा वह ऐसा पहला दिन। खुशी थी इतनी कि सोऍं नही रात-भर, उठ गऐ जल्द मम्मी पापा भी उसदिन।।   पाॅंच वर्ष की उम्र थी उस समय हमारी, प्यारी और न्यारी ये…

  • आँचल | Aanchal

    आँचल ( Aanchal )   माँ तेरा आँचल सदा, देता शिशु को छाँव। मैल झाड़ती तू सदा, सर से लेकर पाँव।। पाऊं मैं सुख स्वर्ग सा, सोऊं आँचल ओढ़। ठुकराए जो मात को, खुशियां ले मुख मोड़।। गृह लक्ष्मी मातु बिना, सूना घर परिवार। आये विपदा लाल पर, देती सब कुछ वार।। बीच सफ़र चलते…

  • संसार | Sansar par Kavita

    संसार ( Sansar )  ईश्वर तेरे संसार का बदल रहा है रूप-रंग, देख सब हैं चकित और दंग। क्षीण हो रहा है वनों का आकार, जीवों में भी दिख रहा बदला व्यवहार। कुछ लुप्त भी हो रहे हैं, ग्लेशियर पिघल रहे हैं। वायु हुआ है दूषित, विषैले गैसों की मात्रा बढ़ी है अनुचित। समझ नहीं…

  • हम मजबूर हैं | Mazdooron ki vyatha par kavita

     हम मजबूर हैं   ( Hum majboor hai )     साहब! हम मजदूर हैं इसीलिए तो मजबूर हैं सिर पर बोझा रख कर खाली पेट,पानी पीकर हजारों मील घर से दूर गोद में बच्चों को लेकर अनजान राहों पर चलने को।   बेबस हैं हम,लाचार हैं हम आए थे काम की तलाश में पर,इस #Lockdown में न…

One Comment

  1. द साहित्य, दोहा क़तर के सम्पादक, सम्पादक मंडल तथा सभी पाठकों पाठिकाओं को —
    दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई!
    रचना प्रकाशित करने तथा पढ़ने वाले सभी अपनों को हार्दिक आभार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *