Poem on rishtey in Hindi

रिश्तो का मेला | Poem on rishtey in Hindi

रिश्तो का मेला

( Rishton ka mela )

 

 

सद्भाव का संगम अनूठा

 रिश्तो का मेला

जहां उमड़ता सागर है

अपनापन अलबेला

 

एक दूजे के दर्द बांटते

सुखों में रहते शामिल

तीज त्योहार होली दिवाली

सब मनाते हिलमिल

 

खुशियों का संसार हमारा

प्यारा रिश्तो का मेला

धागा है यह अटूट प्रेम का

बड़ा सुंदर सजीला

 

कोई आकर दे दे बधाई

कोई मंगल दे आशीष

कोई मदद को हाथ बढ़ाते

दुआओं की होती बारिश

 

मधुर स्वर में कोई पुकारे

रिश्तों मैं अपना जान

रिश्तेदार कभी आते हैं

बनकर हमारे मेहमान

 

हंसी-खुशी माहौल मिलता

खुशियों का आलम छाये

होटों पर नित नए तराने

साज मधुर संगीत सुनाएं

 

मधुर बरसे बरसात प्रेम की

लगता जब रिश्तो का मेला

मंगल सारे काम होते

मनभावन सुंदर सा रेला

 

    ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दीप जलाए प्रेम के | Kundaliya chhand

Similar Posts

  • पाठशाला | Pathshala kavita

    पाठशाला ( Pathshala )   जीवन की है पाठशाला भरा पूरा परिवार सद्भावो की पावन गंगा बहती मधुर बयार   शिक्षा का मंदिर पावन गांव की वो पाठशाला सदा ज्ञान की ज्योत जलाते ले अंदाज निराला   पाठशाला में पढ़ाई कर कितने विधायक हो गए भाग दौड़ भरी दुनिया जाने कही भीड़ में खो गए…

  • मैं कितना बदल गया

    मैं कितना बदल गया नस्लें बर्बाद हो गई हमारी आज के इस व्यवहार में,हर कोई आज बिक गया रिश्वत के इस पुरस्कार में।अपनी पर ध्यान नहीं देते पर पराई पर हम देते रहे,अब वो कहां शिष्टाचार बचा है अपनों के संस्कार में।। हम तो रिश्वत से अपना ख्वाब पूरा करना चाहते हैं,आजकल हम एक दूसरे…

  • कुछ शब्द शेर के | Sher ke kuch shabd

    कुछ शब्द शेर के ( Kuchh shabd sher ke ) ……. मुसाफिर तंन्हा हूँ मै, साथ चलोगे क्या, तुम मेेरे। है मंजिल दूर, सफर मुश्किल , क्या साथ चलोगे मेरे। यही है डगर, एक मंजिल है तो फिर, साथ चलो ना, सफर कट जायेगा दोनो का, हमसफर बनोगे मेरे। …… करेगे दुख सुख की बातें,…

  • सबसे जुदा अपनी अदा | Sabse juda apni ada | Kavita

    सबसे जुदा अपनी अदा ( Sabse juda apni ada )   सबसे जुदा अपनी अदा लगे मनभावन सी। इठलाती बलखाती और बरसते सावन सी।   हंसता मुस्कुराता चेहरा अंदाज निराला है। खुशियों में झूमता सदा बंदा मतवाला है।   मदमस्त चलता चाल मनभावन से नजारे हैं। सारी दुनिया से हटकर नखरे उसके न्यारे हैं।  …

  • मैं आऊंगा दोबारा | Kavita Main Aaunga Dobara

    मैं आऊंगा दोबारा ( Main Aaunga Dobara )     ये गांव ये चौबारा मैं आऊंगा दुबारा चाहे सरहद पे रहुं या कहीं भी रहूं पहन के रंग बसन्ती केसरिया या तिरंगी पगड़ियां मैं आऊंगा दुबारा के देश मेरा है प्यारा   सिर मेरे कफ़न दिल में है वतन लाज इसकी बचाने हो जाऊंगा हवन…

  • गुरु नाम अधारा | Guru Nam Adhara

    गुरु नाम अधारा ( Guru Nam Adhara ) जनम जनम का साथ है तुम्हारा हमारा हमारा तुम्हारा l एक गुरु नाम अधारा एक गुरु नाम सहारा l जब जब भटकी राहें गही कर तूने उबरा l एक गुरु नाम अधारा एक गुरु तू ही सहारा l चरण वंदन, पूजन करूं मैं तेरा l ज्ञान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *