काव्य संध्या में अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को याद किया

बरेली11जून। कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय साहूकारा में साहित्यकार एवं स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर काव्य संध्या किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की।

मुख्य अतिथि विनय सागर जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि शिव रक्षा पांडेय रहीं। मां शारदे एवं अमर शहीद बिस्मिल जी के के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मां शारदे की वंदना गणेश पथिक ने प्रस्तुत की।


काव्य संध्या में ज्ञान देवी सत्यम, डॉ राम शंकर शर्मा प्रेमी, सरवत परवेज सहसवानी, गणेश पथिक, राम कुमार भारद्वाज अफरोज,राम धनी निर्मल, पीयूष गोयल बेदिल, सत्यवती सिंह सत्या, प्रताप मौर्य मृदुल एवं राज कुमार अग्रवाल आदि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से काकोरी कांड के अमर शहीद बिस्मिल जी को को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया। अंत में संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें :-

भारत गौरव काव्य श्री सम्मान से सम्मानित हुएं कवि उदय

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *