Sach Maano uss Pal

सच मानो उस पल | Sach Maano uss Pal

सच मानो उस पल

( Sach maano uss pal ) 

 

सच मानो उस पल आँखों में, केवल चित्र हमारा होगा ।
प्रेम कथाओं के पृष्ठों को, तुमने जहाँ निहारा होगा ।।

कभी याद तो करके देखो ,भूले बिसरे चौराहों को ।
कान लगा कर सुनो कभी तुम ,अपने अंतर की चाहों को ।
कभी अधर तो सौंपे होंगे ,अपनी चंदन सी बाँहों को ।
कस्तूरी सी गंध समझ हर, संभव हमें बिसारा होगा ।।
सच मानो उस पल ——–

कई बरस तेरे माथे पर,रख्खी मैंने काजल चिंदिया ।
कहीं उड़ाकर ले जाती थी ,इन आँखों से मेरी निंदिया ।
संभवता कभी लगाई हो ,एकाकी क्षण में वो बिंदिया ।
क्या हुआ कभी आभास नहीं, यहीं कहीं बंजारा होगा ।।
सच मानो उस पल——–

यह सोच खुले ही छोड़ दिये , इस हदय भुवन के द्वार सभी ।
कोई कुछ मुझको कहे मगर ,भेडूँगा नहीं किवाड़ अभी ।
वापस लौट गये यदि तुम तो ,यह ज्वाल न होगी शाँत कभी ।
आहट-आहट कान लगाये, तुमने मुझे पुकारा होगा।।
सच मानो उस पल——–

अब दुल्हन सी तुम सजी धजी ,खड़ी हुई हो इस आँगन में ।
लगा रही हो आग और अब,इस रिमझिम-रिमझिम सावन में ।
और किसी की किन्तु धरोहर, शोभित हो इस मन दर्पन में ।
साग़र मर्यादित प्रश्नों पर ,किंचित नहीं विचारा होगा।।

सच मानो उस पल आँखों में ,केवल चित्र हमारा होगा।
प्रेम कथाओं के पृष्ठों को तुमने जहाँ निहारा होगा।।

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

नोचे वही वरक़ | Noche Wahi Varak

Similar Posts

  • आ अब लौट चलें | Geet Aa Ab Laut Chalen

    आ अब लौट चलें ( Aa ab laut chalen )    ये हसीन वादियां आजा तुझको पुकारे आओ आओ चले हम नदिया किनारे डगर ये सुहानी गुल गुलशन खिले प्यारे सनम आ अब लौट चले आ अब लौट चले, आ अब लौट चले गीत सुंदर तरानों में आने लगे लब हमारे भी मुस्कुराने लगे तार…

  • खाली हाथ रह जाता हूं | Geet Khali Haath

    खाली हाथ रह जाता हूं ( Khaali haath rah jata hoon)   खूब बांटता प्यार भरे मोती, पल पल मैं मुस्काता हूं। रिश्तो की डगर चलते-चलते, खाली हाथ रह जाता हूं। खाली हाथ रह जाता हूं अपनापन अनमोल लुटाता, मोती चुन चुन भाव भरे। रिश्तो में मधुरता घोले, मीठे शब्द बोलता खरे खरे। दर्द समझ…

  • सावन | Sawan

    सावन ( Sawan ) सावन आया सावन आया साजन मेरे सावन आया सावन आया साजन मेरे पर क्यूँ तू ना अब तक आया.. .सावन आया . झरमर झरमर बरस रहे हैं चढ़ी है मस्ती बादलों को कली कली का रूप का है निखरा झूम रहा है देखो भंवरा फूल बाग़ में मचल रहे है रंग…

  • जो तुम आ जाते एक बार | Geet jo tum aa jaate

    जो तुम आ जाते एक बार ( Jo tum aa jaate ek baar )      खुशियों की आती मस्त बयार चलती प्रेम भरी फुहार महफिले महकती रसधार बरसता हृदय स्नेह अपार जो तुम आ जाते एक बार   भावों का उर उमड़ता ज्वार खिलते उपवन पुष्प हजार सपनों का लग जाए अंबार तुम हो…

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

  • रंग रूप और गुण | Geet Rang Roop aur Gun

    रंग रूप और गुण ( Rang roop aur gun )    रंग रूप और गुण मिले जुड़े हैं दिलों के तार। अपनापन अनमोल मिले हृदय उमड़ता प्यार। धरती अंबर जब मिले बहती भावों की रसधार। उतरे चांद जमीन पे चांदनी खुशियों की फुहार। हृदय उमड़ता प्यार रंग मिले रोशन हो चेहरे, रुप मिले निखार आए।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *