Noche Wahi Varak

नोचे वही वरक़ | Noche Wahi Varak

नोचे वही वरक़

( Noche wahi varak )

 

बाक़ी हुरूफ़ जो ये मेरी दास्तां के हैं
अहसान यह भी मुझ पे किसी मेहरबां के हैं

रह रह के बिजलियों को है इनकी ही जुस्तजू
तिनके बहुत हसीन मेरे आशियां के हैं

क़ुर्बानियाँ शहीदों की भूले हुए हैं लोग
गुमनाम आज नाम उन्हीं पासबां के हैं

इन रहबरों ने आज वफ़ा की किताब से
नोचे वही वरक़ जो मेरी दास्तां के हैं

इन तेज़ आँधियों का चराग़ों न ग़म करो
फानूस बन के लोग खड़े आशियां के हैं

फिर मकड़ियों ने जाल बुने हैं जगह जगह
गर्दिश में अब नसीब क्या अपने मकां के हैं

हम दुश्मनों के सर को उड़ा देंगे जिस्म से
फ़रज़न्द हम भी दोस्तो हिन्दोस्तां के हैं

रौशन चराग़ कर के रहेंगे ए-सुन हवा
पाबंद हम तो आज भी अपनी ज़ुबां के हैं

साग़र चमन को दिल से जो सींचा है इसलिए
हर सू महकते फूल मेरे गुलसितां के हैं

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

चाहता है तिरंगा | Poem on Tiranga in Hindi

Similar Posts

  • एक दिलदार अपना | Ek Dildar Apna

    एक दिलदार अपना ( Ek Dildar Apna ) रखा है सहेजे हुए प्यार अपनाक़िताबों में गुल एक दिलदार अपना मुहब्बत कसौटी पे बिल्कुल ख़री हैतभी तो जताया है अधिकार अपना सनम देवता मैंने माना तुम्हीं कोकरो तुम भी इक रोज़ इज़हार अपना फ़लाने की बेटी सगी से भी बढ़करजो अस्मत लुटी दिल है बेज़ार अपना…

  • गर दो इजाजत | Gar do Ijazat

    गर दो इजाजत ( Gar do Ijazat )   गर दो इजाजत तुम पर मर जाऊं, शब्द बनके स्याही में उतर जाऊं ! गुनगुना सको जिसको महफ़िल में, ऐसी कविता बन के मैं संवर जाऊं ! मेरा मुझ में कुछ भी ना रहे बाकी, कतरा-कतरा तुझ में बिखर जाऊं ! दिल-ऐ-समंदर में डूबकर फिर मैं,…

  • देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए

    देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए बात तो अहल-ए-ख़िरद यह भी सिखानी चाहिएहर बशर को देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए ऐ मेरे मालिक ये तेरी मेहरबानी चाहिएकाम आये सब के ऐसी ज़िंन्दगानी चाहिए दे गया मायूसियाँ फिर से समुंदर का जवाबजबकि मेरी प्यास को दो बूँद पानी चाहिए क्यों भला पकड़े हुए हो रहबरों की उँगलियाँराह…

  • कम समझता है | Kam Samajhta hai

    कम समझता है ( Kam samajhta hai )   दिलों की बात क्यूं जाने वो अक्सर कम समझता है मेरी फितरत है शोला सी मुझे शबनम समझता है। मुझे डर है कि उसका ज़ख़्म मत नासूर बन जाए वो पगला दोस्तों को ज़ख़्म का मरहम समझता है। जरा इंसान की नाशुक़्रियों पर गौर करिए तो…

  • बहू निकली है पुखराज | Ghazal Bahu

    बहू निकली है पुखराज ( Bahu Nikli Hai Pukhraj ) बज उठ्ठेगी घर -घर में फिर सबके ही शहनाई उधड़े रिश्तों की कर लें गर हम मिलकर तुरपाई जीत लिया है मन सबका उसने अपनी बातों से मेरे बेटे की दुल्हन इस घर में जब से आई घर में बहू की मर्ज़ी के बिन पत्ता…

  • मेरा वतन | Mera Watan

    मेरा वतन ( Mera watan )    गुलाबी सा बहुत मेरा वतन आज़म रहे इसकी सदा यूं ही फ़बन आज़म ख़ुदा से रोज़ करता हूँ दुआ मैं ये न हो दिल में किसी के भी दुखन आज़म अदावत के नहीं काँटें उगे दिल में मुहब्बत का रहे हर पल चलन आज़म फ़िदा मैं क्यों न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *