Sudarshan poetry

खुशबू अब आती नहीं खिड़कियों मकानों में | Sudarshan poetry

खुशबू अब आती नहीं खिड़कियों मकानों में

( Khushaboo ab aati nahin khidkiyon makano mein )

 

 

रहा नहीं अब प्रेम पुराना आज के इंसानों में
खुशबू अब आती नहीं खिड़कियों मकानों में

 

आलीशान बंगलों से प्यारी झोपड़ी में प्यार था
खुली हवा नीम के नीचे रिश्तो भरा अंबार था

 

गांव की चौपाले गायब पीपल की ठंडी छांव में
ना रही वो पाठशाला बस्ता ले जाते हम गांव में

 

सिमट गए सब कमरों में विचारों में होकर बंद
हम दो हमारे दो, संयुक्त परिवार रह गए चंद

 

उममड़ता प्यार का सिन्धु नयन नेह बरसाते थे
अतिथि आया घर सारे दर्शन पाकर हरसाते थे

 

प्यार भरे बोल मीठे प्रसुन खिलते कहां बागानों में
स्नेह खुशबू अब आती नहीं खिड़कियों मकानों में

 

मर्यादाएं सब ढहने लगी संस्कार सब लुप्त हुए
दबदबा रहता घरों में वो दिग्गज भी सुप्त हुए

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

हरितालिका तीज | Haritalika Teej Kavita

Similar Posts

  • जटायु राज | Kavita

    जटायु राज ( Jatayu raj )   रावण मारीच को संग ले पंचवटी में जाता है मायावी बाबाजी बनकर सीता हर के लाता है   कोई प्राण बचा लो मेरे मेरी करूण पुकार सुनो आकर रक्षा करो हमारी धरा गगन जहान सुनो   स्वर सुन सीता माता का पक्षी राज जटायु आया रे दुष्ट क्या…

  • सुनो/देखो | Suno

    सुनो/देखो ( Suno/ Dekho)    तुम्हारी याद नहीं ! लगता है ,खंजर आ रही है और मुझे कत्ल कर रहो है कत्ल कर मुझे जिन्दा और व्याकुल लाश बना रही है ये हमारे बीच की दूरी मेरे मौत की वजह बन रही है वो व्याकुलता और वो तड़प, बताओ तुम्हे ये कैसे दिखाएं करीब आओ…

  • महत्व | Mahatva

    महत्व ( Mahatva )    गलतियाँरोज नहीं रोज नहीं होती दोबारा की मानसिकता और बार-बार की मूर्खता कहलाती है जो बदल देती है जीवन का मानचित्र और आदमी उसी में स्वयं को ही तलाशता रह जाता है पूरी उम्र भर स्वाभाविक का और सहजता व्यक्ति के सर्वोच्च शिखर हैं पूर्णता किसी में नहीं किंतु पूर्ण…

  • स्पृहा नीरव पथ पर, नेह अमिय स्पंदन

    स्पृहा नीरव पथ पर,नेह अमिय स्पंदन   उर तरंग नवल आभा, प्रसून सदृश मुस्कान । परम स्पर्शन दिव्यता, यथार्थ अनूप पहचान । मोहक स्वर अभिव्यंजना, परिवेश सुरभि सम चंदन । स्पृहा नीरव पथ पर,नेह अमिय स्पंदन ।। अनुभूति सह अभिव्यक्ति , मिलन अहम अभिलाषा । कृत्रिमता विलोपन पथ, प्रस्फुटित नैसर्गिक भाषा। अंतर्नाद मंगल मधुर, नैतिकता…

  • जीवन एक यात्रा | Kavita Jeevan ek Yatra

    जीवन एक यात्रा ( Jeevan ek yatra )  जीवन एक यात्रा है, सपनों का साज है, खुशियों की बगिया है, दुखों का भी राज है। उजालों की मस्तियाँ हैं, अंधेरों का ख्याल है, कभी-कभी कांटों की चुभन, कभी फूलों की माल है। राहें हैं कठिनाइयों की, संघर्ष का मैदान है, हिम्मत से जो चले यहाँ,…

  • बाल गणेश | Poem Bal Ganesh

    बाल गणेश ( Bal Ganesh ) बाल गणेश ने थाम रखा है मोदक अपने हाथ में, मूषकराज जी रहते है हर पल उनके साथ में, शांत खड़े कोने में देख रहे ललचाई आँखों से सोच रहे मुझे भी मोदक खाने को मिलेगा बाद में! कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’ सूरत ( गुजरात ) यह भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *