तूफान उठाया है

तूफान उठाया है

तूफान उठाया है

इस दिल के समुंदर में तूफान उठाया है
मासूम निगाहों ने जब तीर चलाया है

वो दिल के दरीचों से नज़दीक लगा इतना
इक पल में उसे हमने हमराज़ बनाया है

ताउम्र रहे रौशन दहलीज़ तेरे घर की
यह दीप मुहब्बत का यूँ हमने जलाया है

तुमने जो किया दिल को उम्मीद से वाबस्ता
इक ताजमहल हमने हर रोज़ बनाया है

अब मेरी वफ़ाओं के चर्चे हैं ज़माने में
क्या तुमने मुहब्बत का अंदाज़ सिखाया है

इस दौरे-कशाकश में यह जानते हैं हम ही
इन रस्मो-रिवाज़ों को बस कैसे निभाया है

ताबीर यक़ीं रखना छोड़ेगी असर अपना
जो तुमने निगाहों में यह ख़्वाब सजाया है

सब जानते हैं साग़र इस हाथ की फ़नकारी
जिस शय को छुआ हमने मुमताज़ बनाया है

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • पगडंडियाँ | Ghazal Pagdandiya

    पगडंडियाँ ( Pagdandiya )   जिनके पांव जिंदगी के पगडंडियों पर नहीं चलते राहें राजमहल का ख्वाब सब्जबाग जैसा उन्हें दिखता जिनके सपने धरा की धूलों को नहीं फांकते साकार नामुमकिन सा उन्हें हो जाता है जिन्दगानी में समर की इबारत न लिखी जरा सुहाने सफर की कल्पना थोती रह जाती है मुस्कान की अरमान…

  • नज़र नहीं आता | Nazar Nahi Aata

    नज़र नहीं आता ( Nazar nahi aata )   वो मुझे कहीं भी अब तो नज़र नहीं आता ? यूं सकून दिल को मेरे मगर नहीं आता वो सनम न जानें मेरा किस हाल में होगा कोई भी उसी की लेकर ख़बर नहीं आता ए ख़ुदा बता क्या ग़लती हुई मुझी से है क्यों मगर…

  • इंतज़ार किया | Emotional Intezaar Shayari

    इंतज़ार किया ( Intezaar kia ) पूरा तेरा हरिक क़रार किया हमने पतझड़ को भी बहार किया उसके आगे किसी की क्या चलती वक़्त ने जिसको ताजदार किया ज़ख़्मी होकर भी मैं रहूँ ज़िन्दा किस हुनर से मेरा शिकार किया दुखती रग पर ही तुम ने हाथ रखा हाय क्या मेरे ग़मगुसार किया बात उसकी…

  • सूरज निकाल देता है | Ghazal Suraj Nikal Deta Hai

    सूरज निकाल देता है ( Suraj Nikal Deta Hai )   बड़ी अजीब सी उलझन में डाल देता है मेरे सवाल को हँस हँस के टाल देता है हुनर को अपने वो ऐसा कमाल देता है नदी का दर्द समुंदर में डाल देता है करो न फ़िक्र कि हम भी उसी के बंदे हैं बड़ा…

  • तेरी गुस्ताख़ बातें | Teri Gustakh Baatein

    तेरी गुस्ताख़ बातें ( Teri gustakh baatein )   तेरी गुस्ताख़ बातों से दिवाना टूट जाता है हुई थी जो ख़ता तुम से भरोसा टूट जाता है   रहें हो ना मगर अब तुम सुनाऊँ दास्ताँ किसको मोहब्बत के लिखे  नग्में फ़साना टूट जाता है   गुजारे थे शहर में वो कभी बीतें हुए पल…

  • ओ सितमगर तू भी | Ghazal O Sitamgar

    ओ सितमगर तू भी ( O Sitamgar tu Bhi ) शह्र वीरान भी दहशत की गवाही देंगे ढ़ेर बारूद के दुनिया को तबाही देंगे शब अमावस की न हम तुमको सियाही देंगे हम तुम्हें जाने अदा सिर्फ़ वफ़ा ही देंगे टूट जाये मेरा ये जाम भी परवाह नहीं मेरे हाथों में तो मयख़ार सुराही देंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *