वरिष्ठ साहित्यकारों का हुआ सम्मान

बरेली। शुभम मेमोरियल साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ने रविवार को कोहाड़ापीर स्थित भारत सेवा ट्रस्ट के सभागार में कई वरिष्ठ साहित्यकारों ,समाज सेवियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया।

जिसमें डा. अनुपम गोयल, डा. गीता चौहान, शमशेर बहादुर आँचल (बदायूँ), शैलेंद्र मिश्र देव, (बदायूँ),  रामवीर सिंह वीर (देहरादून) को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सन्तोष गंगवार, अति विशिष्ट अतिथि डा. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, कार्यक्रम अध्यक्ष शायर विनय सागर जायसवाल ,विशिष्ट अतिथि, डॉ. अलका तोमर,विशिष्ट अतिथि मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा तथा संयोजिका सत्यवती सिंह सत्या ने हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

काव्य गोष्ठी में कवियों ने कविता की रसधारा बहाकर श्रोताओं से वाहवाही लूटी। कवियों में इंद्र देव त्रिवेदी, हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष, मोहन चंद्र पांडेय मनुज, उमेश त्रिगुणायत, मनोज दीक्षित टिंकू, ब्रजेंद्र तिवारी अंकिचन, चेतन चैतन्य, (नवाबगंज) राजेश ककरेली, रामकुमार कोली, पीयूष गोयल बेदिल ,राम स्वरूप गंगवार , उपमेंद्र सक्सेना एड ,जगदीश निमिष ,अवजीत सिंह अवि ,आनंद पाठक आदि रहे। सफल संचालन राज शुक्ल ग़ज़लराज ने किया। सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :-

शुभम मेमोरियल साहित्यिक संस्था ने नगर के साहित्यकारों किया सम्मान

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *