मदांध हो ना करें कोई चर्चा !

मदांध हो ना करें कोई चर्चा | Charcha par kavita

मदांध हो ना करें कोई चर्चा !

*****

चर्चा की जब भी हो शुरुआत,
टाॅपिक हो कुछ खास ।
समसामयिक मुद्दे हों या
हो इतिहास/विज्ञान की बात!
बारी बारी से सबकी सुनें,
फिर अपनी बात भी गंभीरता से कहें।
उद्वेगी स्वर या उतावलेपन की-
ना हो बू-बास,
तथ्यपरक जानकारियों पर करें विश्वास।
तर्क सबका अपना अपना और अलग हो सकता हैं,
कोई आधा भरा तो कोई आधा खाली कह सकता है।
दोनों ही सही हैं,
सत्य भी है।
नज़रिया है अपना अपना!
तर्क से तो केवल सत्य निकलता है,
जो सम्पूर्ण होता है;
सबको स्वीकार्य भी होता है।
होना भी चाहिए,
केवल मेरा ही सही है-
ऐसा नहीं होना चाहिए।
अगर दूसरे का तर्क सही है?
तथ्यों से भरी हुई है
तो बड़ा हृदय कर स्वीकारें,
यूं मदांध हो नहीं नकारें।
वरना चर्चा दिशाहीन हो जाएगी,
सत्य/तथ्य से भटक जाएगी;
बिना बात पे अटक जाएगी।
नहीं निकल पाएगा वो
हम-सब चाहते हैं जो।
समग्र, तथ्यपरक, सर्वमान्य निष्कर्ष पर
नहीं पहुंच पाएंगे,
अपने ज्ञान की सीमाओं में ही रह जायेंगे।
तो कैसे बुद्धिजीवी कहलाएंगे?
अपने ज्ञान कौशल से समाज को कुछ नहीं दे पाएंगे,
कूपमंडूक के कूपमंडूक ही रह जाएंगे।

 

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें : 

https://thesahitya.com/mere-desh-ki-dharti-desh-bhakti-kavita/

 

Similar Posts

  • अमराई बौराई

    अमराई बौराई   पीपल के पात झरे पलाश गये फूल। अब भी न आये वे क्या गये हैं भूल। गेंदे की कली कली आतप से झुलसी, पानी नित मांग रही आंगन की तुलसी, अमराई बौराई फली लगी बबूल। पीपल के पात झरे पलाश रहे फूल। काटे नहीं रात कटे गिन गिन कर तारे, कोयलिया कूक…

  • दोस्त वीरान ये जिंदगी है अभी

    दोस्त वीरान ये जिंदगी है अभी     दोस्त वीरान ये जिंदगी है अभी दूर मेरे ही दिल से ख़ुशी है अभी   जोड़ा उससे नहीं दोस्ती का रिश्ता वो मेरे ही लिये अजनबी है अभी   भूलने की कोशिश कर ली उसकी बहुत दिल में उसके लिये बेकली है अभी   देख लिया प्यार…

  • नवरात्रि पर्व (चैत्र ) अष्टम दिवस

    नवरात्रि पर्व (चैत्र ) अष्टम दिवस सत्य समता के तटों से उन्मुक्त धारा बहे ।भुवाल – माता को नमन हमारा ।हम सबका सम्पूर्ण समर्पण हों ।आन्तर ह्रदय विनय अनुनय हों ।मलयाचल की मधुर हवाएं ।जिधर निहारें दाएं बाएं ।सांस- सांस सुरभित शोभित बन ।जीवन का कण – कण मधुमय हो ।कल्पवृक्ष यह कामदुधामा ।यह नवरात्रि…

  • जीवन धारा | Kavita jeevan dhaara

    जीवन धारा ( Jeevan dhaara )   हर्ष उमंग खुशियों की लहरें बहती जीवन धारा। मेहनत लगन हौसला धरकर पाते तभी किनारा।   भावों की पावन गंगा है मोती लुटाते प्यार के। पत्थर को भगवान मानते सुंदर वो संस्कार थे।   इक दूजे पे जान लुटाते सद्भावों की पावन धारा। क्या जमाना था सुहाना बहती…

  • निर्भीक बनो आक्रामक नहीं | Kavita Nirbhik Bano

    निर्भीक बनो आक्रामक नहीं ( Nirbhik bano akramak nahin )    निडर बने निर्भीक बने स्वाभिमानी बन जाए। आक्रामक स्वभाव उग्र मित्र कभी ना बनाए। बुलंद हौसलों से बुलंदी सफलता मेहनत पाती। मधुरागिनी कोयल काली वाणी सबको भाती। जोश जज्बा हौसलों से पराक्रमी पहचान बनो। वीर वसुंधरा भारती है बड़ी निराली शान बनो। बलवीर हो…

  • वतन की खुशबू | Watan ki khushboo

    वतन की खुशबू! ( Watan ki khushboo )   मेरी हर साँस में रहती है वतन की खुशबू, मुझे कितनी अजीज है इस चमन की खुशबू। उतर के आ जाओ ऐ! आसमां में रहनेवालों, रखी है बाँध के वो गंग-ओ-जमन की खुशबू।   यहाँ फजाओं में गूँजती हैं ऋषियों की सदाएँ, वही ऋचाएँ बढ़ाती हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *