मदांध हो ना करें कोई चर्चा !

मदांध हो ना करें कोई चर्चा | Charcha par kavita

मदांध हो ना करें कोई चर्चा !

*****

चर्चा की जब भी हो शुरुआत,
टाॅपिक हो कुछ खास ।
समसामयिक मुद्दे हों या
हो इतिहास/विज्ञान की बात!
बारी बारी से सबकी सुनें,
फिर अपनी बात भी गंभीरता से कहें।
उद्वेगी स्वर या उतावलेपन की-
ना हो बू-बास,
तथ्यपरक जानकारियों पर करें विश्वास।
तर्क सबका अपना अपना और अलग हो सकता हैं,
कोई आधा भरा तो कोई आधा खाली कह सकता है।
दोनों ही सही हैं,
सत्य भी है।
नज़रिया है अपना अपना!
तर्क से तो केवल सत्य निकलता है,
जो सम्पूर्ण होता है;
सबको स्वीकार्य भी होता है।
होना भी चाहिए,
केवल मेरा ही सही है-
ऐसा नहीं होना चाहिए।
अगर दूसरे का तर्क सही है?
तथ्यों से भरी हुई है
तो बड़ा हृदय कर स्वीकारें,
यूं मदांध हो नहीं नकारें।
वरना चर्चा दिशाहीन हो जाएगी,
सत्य/तथ्य से भटक जाएगी;
बिना बात पे अटक जाएगी।
नहीं निकल पाएगा वो
हम-सब चाहते हैं जो।
समग्र, तथ्यपरक, सर्वमान्य निष्कर्ष पर
नहीं पहुंच पाएंगे,
अपने ज्ञान की सीमाओं में ही रह जायेंगे।
तो कैसे बुद्धिजीवी कहलाएंगे?
अपने ज्ञान कौशल से समाज को कुछ नहीं दे पाएंगे,
कूपमंडूक के कूपमंडूक ही रह जाएंगे।

 

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें : 

https://thesahitya.com/mere-desh-ki-dharti-desh-bhakti-kavita/

 

Similar Posts

  • करवा चौथ | Hindi poem On karwa chauth

    करवा चौथ ( Hindi poem On karwa chauth )   चाँद का कर लूं सनम दीदार मैं प्यार से जो बंधा करवा चौथ है   उसकी चूड़ी उसकी देखो बिंदिया  मुस्कुराती  सूरत करवा चौथ है   हो गया दीदार अपनें चाँद का प्यार का आया वो करवा चौथ है   सज गयी है चाँद की …

  • मृत्यु | Kavita Mirtyu

    मृत्यु ( Mrtyu ) चाँदनी तारों भरी रात में किसी देवदूत ने छू लिया ज्यूं कोई सितारा आसमां से गोते लगाकर किसी ने ज्यूं उसे हरी धरती की गोद में उतारा कोई विशाल पक्षी ज्यूं ड़़रा रहा हो हवा के रुख को कुछ बादल के टुकड़े ज्यूं छिपा दें सूरज कुछ पल को नजरअंदाज कर…

  • भारत मंडपम | Bharat Mandapam

    भारत मंडपम ( Bharat Mandapam )    आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है,भारत मंडपम जीरो सह इसरो तक, स्वर्णिम उड़ान अंकित । जी _20 आदर सत्कार, हिंद धरा अति रोमांचित । अतुलनीय सम्मान वैभव, अतिथि देवो भव प्रकम । आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गौरव है, भारत मंडपम ।। कृष्ण सुदामा मैत्री भाव विमल उर आत्मसात । शंख…

  • आनंदिता स्पंदन | Kavita Aanandita Spandan

    आनंदिता स्पंदन ( Aanandita Spandan ) आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर नेह अंतर मंगल प्रवाह, सुख वैभव क्षणिक धार । तात्विक तथ्य गहन मंथन, ज्योतिर्मय दर्शन साकार । चंचल चितवन आरूढ़, नवल धवल भव रथ पर । आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर ।। दृष्टि बिंब नैतिक सात्विक, आस्था स्पर्श अलौकिक छोर । क्रोध वैमनस्य मूल…

  • ओज भरी ललकार | Poem oj bhari lalkar

    ओज भरी ललकार (Oj bhari lalkar )   ढूंढता रहा हूं सारी दुनिया क्या मेरा वजूद है। आग का दरिया दहकता धधकती बारूद है।   ओज भरी हुंकार कहूं या जलती हुई मशाल। देशभक्त मतवाला कह दो लेखक बेमिसाल।   लेखनी दीपक ले अंधकार मिटाया करता हूं। राष्ट्रधारा में रणवीरों के गीत गाया करता हूं।…

  • सविता जी की कविताएँ | Savita Hindi Poetry

    पुरानी तस्वीर कुछ तस्वीरें पुरानी सी है। बीते दिनों की आखिरी निशानी सी है। पुराने होकर भी कुछ किस्से पुराने नहीं लगते। अंजान होकर भी कुछ लोग अनजाने नहीं लगते। यूं तो अक्सर हम आगे बढ़ जाते हैं वक्त के साथ । फिर भी कुछ लम्हे वहीं ठहर जाते हैं अपनों के पास। कभी-कभी लगता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *