ghar ghar tiranga lahraye

घर घर तिरंगा लहराए | Ghar ghar tiranga lahraye | Geet

घर घर तिरंगा लहराए

( Ghar ghar tiranga lahraye )

 

घर-घर तिरंगा लहराए, हम गीत वतन के गाए।
शौर्य पराक्रम की गाथा, जन मन जोश जगाये।
घर-घर तिरंगा लहराए, घर-घर तिरंगा लहराए।

 

आजादी जश्न मनाएं, जन गण मन गाए प्यारा।
वंदे मातरम वंदे मातरम, सबका है एक ही नारा।

 

क्रांति काल में कूद पड़े, सीने पर गोली खाए।
मातृभूमि को शीश चढ़ा, शहीद वो कहलाए।
घर-घर तिरंगा लहराए,घर-घर तिरंगा लहराए।

 

रणवीरों के गीत तराने, सब झूम झूमकर गाते।
आजादी दिवस हमारा, मिलकर सभी मनाते।

 

सद्भावों की बहती धारा, राष्ट्र धारा हम लाए।
देशभक्ति दीप जला, जन मन उमंग जगाए।
घर-घर तिरंगा लहराए, घर-घर तिरंगा लहराए।

 

हरियाली से हरी भरी हो, पावन धरा हमारी।
अमन चैन शांति फैले, खिल जाए फुलवारी।

 

अपनापन बांटे सलोना, खुशियां घर-घर आए।
होठों पे मुस्कान मधुर, तराने देश प्रेम के गाए।
घर-घर तिरंगा लहराए, घर-घर तिरंगा लहराए।

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

मुस्कुराना चाहिए | Muskurana chahiye | Kavita

Similar Posts

  • शहीदे आजम भगत सिंह | Bhagat Singh par kavita

    शहीदे आजम भगत सिंह ( Shaheed-E-Azam Bhagat Singh )     राजगुरु सुखदेव भगतसिंह हमको आजाद चाहिए वतनपरस्ती दिलों में जोशीले जज्बात चाहिए   भारत मां को वीर सपूत धरा को बलिदान चाहिए आजादी का दीवाना हमें भगतसिंह जवान चाहिए   सरजमी पर मिटने वालों का दौर फिर लाना होगा वतन की पुकार फिर से…

  • हरियाली तुम आने दो | Kavita Hariyali Tum Aane Do

    हरियाली तुम आने दो ( Hariyali Tum Aane Do ) बारिश को अब आने दो। तपती गर्मी जाने दो।। ये बादल भी कुछ कह रहे। इनको मन की गाने दो।। कटते हुए पेड़ बचाओ। शुद्ध हवा कुछ आने दो।। पंछी क्या कहते है सुन लो। उनको पंख फैलाने दो।। फोटो में ही लगते पौधे। सच…

  • रंग | Daisy Chain Poem in Hindi

    रंग ( Rang )    विधा: डेजी चैन   रंग रंगीला फागुन आया आया मधुमास महकता महकता रहा चमन सारा सारा समां झूमा खुशियां पा पा लेना मुस्कानों के मोती मोती से शब्द अनमोल अनमोल है बड़ों का प्यार प्यार भरे दो बोल मीठे मीठे मीठे रसीले गाल गोरी तेरे तेरे संग खेलूं सजनी होली…

  • सोच रहा बैठा एकाकी | Kavita Soach Raha

    सोच रहा बैठा एकाकी (  Soach Raha Baitha Ekaki ) बहुत अकेलापन लगता है जनसंकुल संसार में। जन्मान्तर का ऋणी, गई है पूंजी सभी उधार में। सोच रहा बैठा एकाकी, अभी और है कितना बाकी। रिक्त हस्त कैसे चुकताऊं, मेरे नाम लगी जो बाकी। शिथिल अंग हो रहे करूं क्या मैं इसके प्रतिकार में। कालधार…

  • रामनवमी | Ram navmi kavita

    रामनवमी ( Ram navmi )   रघु कुल में उत्पन्न दशरथ लाल राम कोशल्या की कोख से दशरथ लाल राम सनातन में शुभ दिवस नवमी राम जन्म अवध नगरी जगमग हुआ राम का जन्म घर में हर्ष अपार सजी आंगन रंगोली नगर में ख़ुशी छाई ढोल बजाता ढोली थाल भर मोतियों दासियां कर रही दान…

  • मिली नई जिंदगी | Kavita

    मिली नई जिंदगी ( Mili Nayi Zindagi )   बचते बचते बचा हूं मैं, सजते सजते बचा हूं मैं। शुक्र है मौला इलाही तेरा, टाल दिया जो अभी बुलावा मेरा। जिंदगी बख्श दी जिंदगी की खातिर, वरना यह समाज है बहुत ही शातिर! फायदे को अपने बनाए सारे कायदे, जीते जी जो ना निभा सके?…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *