Muskurana chahiye

मुस्कुराना चाहिए | Muskurana chahiye | Kavita

मुस्कुराना चाहिए

( Muskurana chahiye )

 

गीत कोई प्यारा लगे तो गुनगुनाना चाहिए।

देख कोई अपना लगे तो मुस्कुराना चाहिए।

 

प्यार में शर्ते नहीं संबंध निभाना चाहिए।

हंसकर सबसे मिले प्रेम जताना चाहिए।

 

अपनापन अनमोल मोती खूब लूटाना चाहिए।

पल दो पल हमको भी सदा मुस्कुराना चाहिए।

 

आंधी तूफान आते जाते हौसला बढ़ाना चाहिए।

प्रीत भरी भावन बातें मस्त बहार लाना चाहिए।

 

खिलते सारे फूल कहते ना घबराना चाहिए।

हर मुश्किल हम पार करें मुस्कुराना चाहिए।

 

जोड़े दिलों के तार सभी संगीत सुहाना चाहिए।

जीवन का संगीत मधुर हो मुस्कुराना चाहिए।

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

हर तमन्ना खाक होकर रह गई | Tamanna poem

 

Similar Posts

  • बेशर्मी का रोग | Besharmi ka Rog

    बेशर्मी का रोग ( Besharmi ka rog ) कैकयी संग भरत के, बदल गए अहसास। भाई ही अब चाहता, भाई का वनवास।। सदा समय है खेलता, स्वयं समय का खेल। सौरभ सब बेकार हैं, कोशिशें और मेल।। फोन करें बस काम से, यूं ना पूछे हाल। बोलो कब तक हम रखें, सौरभ उनका ख्याल।। जिन…

  • Geet by Dr. Alka Arora | यादें यूँ भी पुरानी चली आई

    यादें यूँ भी पुरानी चली आई ( Yaaden Yoon Bhi Purani Chali Aai )     मन की बाते बताये तुम्हें क्या है ये पहली मुहब्बत हमारी भले दिन थे वो गुजरे जमाने मीठी मीठी सी अग्न लगाई   हम तो डरते हैं नजदीक आके जान ले लो – ऐ जान हमारी कब से बैठे…

  • मोबाईल की महिमा | Kavita Mobile ki Mahima

    मोबाईल की महिमा ( Mobile ki Mahima )   कितना प्यारा है कितना न्यारा है सबके आंखों का तारा है तू! क्या बच्चे क्या व्यस्क क्या बालायें क्या बूढे उंगलियां उनके नीचे सदा दिन-रात घनघनाती बच्चे गेम्स में व्यस्क चैट कर वूढें यूट्यूब पर झूमते-गाते रहते! वनिता ओं के कहने शरमों-हया को धता बता कर…

  • लोग | Kavita Log

    लोग ( Log )   टेढ़ा मेढ़ा कटाक्ष, लिखा फिर भी, समझें लोग, सीधा सीधा मर्म, लिखा ही लिखा, जरा न समझें लोग। वक्तव्यों मे अपने, सुलझे सुलझे, रहते लोग, मगर हकीकत मे, उलझे उलझे, रहते लोग, खातिरदारी खूब कराते, मेहमानी के, शौकीन लोग, खातिरदारी जरा न करते, मेजबानी से, डरते लोग, अपना समझें और…

  • आहट | Kavita Aahat

    आहट ( Aahat )   घर के भीतर तो नज़र आती हैं दीवारे हि रास्ते तो बाहर हि दिखाई देते हैं उजाले की चाहत में कलियाँ अंधेरे मे ही सजती संवरती हैं आते नहीं कहकर अवसर कभी उनकी आहट को हि महसूस करना होता है गफलत भरी नींद को हि लापरवाही कहते हैं आभास हि…

  • हिन्दी के अन्तर के स्वर

    हिन्दी को भारत की राष्ट्रभाषा मान्य किये जाने के लिये १९७५ में लोकसभा में प्रस्तुत प्रस्ताव अमान्य कर दिये जाने के क्षोभ और विरोध में “हिंदी के अंतर के स्वर” शीर्षक रचना लिखी गई।१९७६ में मारीशस के द्वितीय विश्व हिंदी सम्मेलन में यह रचना प्रस्तुत हुई तो यह वहाॅं प्रशंसित और अभिनन्दित हुई।इस रचना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *