Poem on nari in Hindi

लाचार नारी | Poem on nari in Hindi

लाचार नारी

( lachar nari ) 

 

एक नारी थी वक्त की मारी थी दुनिया में कोई बेचारी थी।
मानवता का स्वांग करने वालों पे फिर भी चोट भारी थी।

 

लाचार नारी तड़पती रही दर्द से लोग वीडियो बनाते रहे।
दरिंदो की दरिंदगी वो वहशीपन का नाना खेल रचाते रहे।

 

दुनिया की भीड़ भाड़ में इंसानियत कहां पर खो गई।
बेबसी लाचारी पीसती रही संसार में करूणा सो गई।

 

न्याय चौखट पे चंद चांदी के सिक्कों की खनक भारी थी।
खड़े खड़े लोग ताकते रहे सड़क पे तड़प रही वो नारी थी।

 

पुलिस भी आई समाज के आला ठेकेदार सारे आए ।
लोगों की जुबां से फिर विचारों के शब्द जलधारे आए।

 

मर गई सड़क पे मौत से लड़ते वो लोग भीड़ बढ़ाते रहे।
लाचार एक नारी तड़पती रही लोग वीडियो बनाते रहे।

 

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

गुरु नानक देव | Guru Nanak dev ji poem in Hindi

 

Similar Posts

  • देश आखिर है क्या बला?

    देश आखिर है क्या बला? कुछ जाहिलों के लिए जमीन का टुकड़ाकुछ गोबर गणेशों के लिए उनके आकाकुछ सिरफिरों के लिए उसमें बसे लोगकुछ घाघ लोगों के लिए बिजनेस का अड्डाजिन्होंने खोद दिया गरीबों के लिए खड्डा आका घाघ लोगों से मिलकर –जाहिल और गोबर गणेशों को रोज घास चराता हैटीवी पर हर वक्त पीपली…

  • जीवन धारा | Kavita jeevan dhaara

    जीवन धारा ( Jeevan dhaara )   हर्ष उमंग खुशियों की लहरें बहती जीवन धारा। मेहनत लगन हौसला धरकर पाते तभी किनारा।   भावों की पावन गंगा है मोती लुटाते प्यार के। पत्थर को भगवान मानते सुंदर वो संस्कार थे।   इक दूजे पे जान लुटाते सद्भावों की पावन धारा। क्या जमाना था सुहाना बहती…

  • तैराकी | Tairaki

    तैराकी ( Tairaki )   डुबाती है तैराकी आपकी या गहराई पानी की लहरे तो हैं दोषी यूं ही जो लाती हैं किनारे त वीसीक… समझे नही देखे नही उतर गए प्रवाह मे! होती है शर्त परिणाम की फूल बिछे नही राह मे… तर गए जो तैर गैरी जोखिम भी उठाए धैर्य भी रखे जुनून…

  • महाराणा प्रताप जयंती 2024 | Maharana Pratap Jayanti 2024

    महाराणा प्रताप जयंती 2024 ( Maharana Pratap Jayanti 2024 )   धन्य हुआ रे राजस्थान, जो जन्म लिया यहां प्रताप ने। धन्य हुआ रे सारा मेवाड़, जहां कदम रखे थे प्रताप ने। फीका पड़ा था तेज सूरज का, जब माथा ऊंचा तू करता था। फीकी हुई बिजली की चमक, जब जब आंख खोली प्रताप ने।…

  • खुशी के आंसू | Kavita

    खुशी के आंसू ( Khushi ke aansu : Kavita )     खुशियों के बादल मंडराये हृदय गदगद हो जाए भावों के ज्वार उमड़े खुशियों से दिल भर आए   नैनों में खुशी के आंसू मोती बनकर आ जाते हैं हर्षित मन के आंगन में आनंद के पल छा जाते हैं   उत्साह उमंगों का…

  • धरती की व्यथा | Kavita Dharti ki Vyatha

    धरती की व्यथा ( Dharti ki Vyatha ) मैं खुश थी जब धरती न कहला कर सूरज कहलाती थी तुममें समा तुम्हारी तरह स्थिर रह कर गुरुग्रह जैसे अनेक ग्रहों को अपने इर्द गिर्द घुमाती थी पर जबसे तुमने मुझे पृथक अस्तित्व में लाने का प्रण किया तभी से एक नित नया अहसास दिया ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *