Apnatva par kavita

अपनत्व दिखावा तो नहीं | Apnatva par kavita

अपनत्व दिखावा तो नहीं

( Apnatva dikhawa to nahi )

 

अपनापन अनमोल भाई कोई दिखावा तो नहीं।
अपनों से परिवार सुखी कोई छलावा तो नहीं।

अपनो की महफिल में महके खिलते चमन दिलों के।
दिखावे की दुनिया में मिलते कदम कदम पे धोखे।

घट घट प्रेम सरिताएं बहती पावन प्रेम की रसधार।
सुख आनंद उमड़ता जाए बरसता प्यार ही-प्यार।

कोई हंसता कोई गाता कोई मंद मंद मुस्काता है।
स्नेह सुधारस बरसे खुशियों का आलम छाता है।

दिल से दिल का रिश्ता जोड़े दिलों के तार जहां।
अपनत्व से खिल जाये सपनों का संसार यहां।

मीठे मीठे बोल मधुर जब दिल तक दस्तक दे जाते।
सच्चा प्रेम हिलोरे लेता खिले सबके चेहरे मुस्काते।

अपनत्व अपनों की खातिर दिलों में बहती रसधार
मत समझो दिखावा प्यारे अपनत्व तो सच्चा प्यार।

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

ईमानदारी | Imandari par kavita

Similar Posts

  • Sansaya Hindi kavita On Life – संसय

    संसय ( Sansaya Kavita)   मन के रावण को मारे जो, राम वही बन पाएगा, वरना सीता  को रावण से, कैसे  कौन  बचाएगा।   कुछ नर में रावण बसते है, कुछ नारी में सूर्पनखा, संस्कार को त्याग दिया तो, धर्म को कौन बचाएगा। दीपक के जलने से  बुझता, अन्धकार  रूपी  माया, मन मे जगता ज्ञान…

  • हक की बात | Haq ki Baat

    हक की बात ( Haq ki Baat ) पत्थर के सब देवता, पत्थर के जो लोग। होते सौरभ खुश तभी, चढ़ जाता जब भोग।। देकर जिनको आसरा, काटा अपना पेट। करने पर वो हैं तुले, मुझको मलियामेट।। टूटे सपना एक तो, होना नहीं उदास। रचे बढ़े या फिर करे, कोई नया प्रयास। अपने हक की…

  • नर से नारायण | Nar se Narayan

    नर से नारायण  ( Nar se narayan )    कहां गया, मेरा वह बचपन सारे खेल खिलौने, समय आज का लगता जैसे कितने क्रूर धिनौने। साथ बैठना उठना मुस्किल मुस्किल मिलना जुलना, सबमें तृष्णा द्वेष भरा है किससे किसकी तुलना। बात बात पर झगड़े होते मरते कटते रहते कभी नही कोई कुछ करते जो कुछ…

  • जज्बात | Jazbaat poetry

    जज्बात ( Jazbaat )   मचलते दिल में कुछ अरमान मेरे, जग रही ही अब। दबा था दिल जो वो प्यास शायद, जग रही ही अब।   तरन्नुम में कहु तो, हाल ए दिल बेचैन है दिलवर, तुम्ही पे मर मिटू हुंकार ये चाहत, जग रही है अब।   ये रातें नाग बनकर डंस रही…

  • गूंज उठी रणभेरी | Gunj uthi Ranbheri

    गूंज उठी रणभेरी ( Gunj uthi ranbheri )    गूंज उठी रणभेरी, अंतर्मन विजय ज्योत जला आन बान शान रक्षा, दृढ़ प्रण दृष्टि श्रृंगार । शक्ति भक्ति धार धर, हिय भर सूरता आगार। अजेय पथ गमन कर, सर्वत्र बैठी घात लगा बला । गूंज उठी रणभेरी, अंतर्मन विजय ज्योत जला ।। स्मरण कर स्वप्न माला,…

  • झूठी शान | Jhoothi Shaan

    झूठी शान ( Jhoothi shaan )    पिज्जा ,बर्गर खाय के, कैंसर रहे बुलाय दाल रोटी शुद्ध सब , वोका देत भुलाय मैगी,नूडल्स,फास्ट फूड,करें गरल सो काम झूठी शान देखाय के, कमाय रहयो है नाम दूध,छाछ,गन्ना नही,कोल्ड ड्रिंक्स पीवन लगे सौ के साठ,अब पचपन माहि जावन लगे दूर किए जड़ी बूटी,खाय गोली कैप्सूल जड़ जमाए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *