Kavita shabd

शब्द सुंदर आईने है | Kavita shabd sundar aaine hai

शब्द सुंदर आईने है

( Shabd sundar aaine hai )

 

काव्यधारा बन बहते लफ्जों के अथाह मायने है
जीवन सफर में ढल जाते शब्द सुंदर आईने है

 

मुस्कान के मोती बनते दिल तक दस्तक दे जाते
प्रीत की बगिया सुहानी मीठे बोल जीवन महकाते

 

झरनों से झरते रसीले लेकर अपनापन अनमोल
बांटों प्यार संबको प्यारे ले मीठे शब्द मधुर बोल

 

दीवानों की दीवानगी ये देशभक्तों की हुंकार बने
उर भावों की सरिता बहती होठों की रसधार बने

 

शब्द सूरीले मीठे मीठे गीतों की लड़िया सजकर
बांसुरी की तान मधुर भाव उमड़े साज बजकर

 

मन का पंछी झूमके नाचे दिल के बजते तार सभी
शब्द सुहाने लब तक आए संगीत की झंकार तभी

 

जीवन का सारा हाल बताते प्रेम सुधारस बरसाते
संवादों के सेतु बनकर स्वर्णिम शब्द निखर आते

 

शब्दाक्षर की यात्रा साहित्य शिखर सिरमोर बने
अधरों से मधुर वाणी जीवन की सुहानी भोर बने

 

व्यंगबाण शब्दबाणों से दिल को मिलती चोट भारी
हंसी-खुशी माहौल में नफरत की जलती चिंगारी

 

आदर सम्मान यश देते सबको कीर्तिमान लहराता
महकता उपवन हमारा शब्दों का जादू चल जाता

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

महकती बहारें | kavita mehakti baharain

Similar Posts

  • हमनवा | Humnava par kavita

    हमनवा (  Humnava )   तुम प्रेरणा हो मेरी मैं संगिनी तुम्हारी तुम प्रियवर हो मेरे मैं प्रियतमा तुम्हारी तुम कविता हो मेरी मैं कलम तुम्हारी तुम श्रंगार हो मेरे मैं संगिनी तुम्हारी तुम जीवन हो मेरे मैं धड़कन तुम्हारी तुम प्राणश्वर हो मेरे मैं दामिनी तुम्हारी तुम मनमोहन हो मेरे मैं मोहिनी तुम्हारी तुम…

  • जाऊँ क्यों मैं घूमने

    जाऊँ क्यों मैं घूमने ( कुण्डलिया ) जाऊँ क्यों मैं घूमने, सारे तीरथ धाम।कण-कण में हैं जब बसे, मेरे प्रभु श्री राम। मेरे प्रभु श्री राम, बहुत हैं मन के भोले।खाये जूठे बेर, बिना शबरी से बोले। सच्ची हो जो प्रीत, हृदय में तुमको पाऊँ।तुम्हें ढूंढने और, कहीं मैं क्यों कर जाऊँ। डाॅ ममता सिंहमुरादाबाद…

  • अच्छी नहीं होती खामोशी | Khamoshi

    अच्छी नहीं होती खामोशी ( Achi nahi hoti khamoshi )   चुप्पी साधे क्यों बैठे हो, गायब क्यों सारी गर्मजोशी। विद्वानों की सभा भरी, अच्छी नहीं लगती खामोशी। कहां गए वक्तव्य सुहाने, कहां वो कहानी नई नई। गीतों की रसधार कहां वो, मधुरम बातें कहां गई। मौन साधने वालों सुन लो, बाधाओं व्यवधानों सुन लो‌।…

  • जब उनसे मुलाकात हुई | Geet

    जब उनसे मुलाकात हुई ( Jab unse mulaqat hui )   खिल गई मन की बगिया मधुर सुहानी रात हुई महक उठा दिल का चमन जब उनसे मुलाकात हुई   साज सारे थिरक उठते मधुर वीणा के तार बजे होठों पर सुर मुरली के मधुर हंसी चेहरे पे सजे गीतों की मोहक बहारें संगीत की…

  • शोहरतों का परचम | Poem shohraton ka parcham

    शोहरतों का परचम ( Shohraton ka parcham )   कीर्ति पताका यशस्वी हो जीवन संवार लीजिए। अपनापन अनमोल बांटकर सबको प्यार कीजिए।   शोहरतों का परचम लहरे शुभ काम हमारा हो। मुस्कानों के मोती सबको बहती नेह की धारा हो।   प्रीत बगिया खिल जाए सद्भावों से जी लीजिए। दिलों में चर्चा आपकी अहमियत सबको…

  • काली मिर्च | Kavita Kali Mirch

    काली मिर्च  ( Kali Mirch )    काली है वह रूप से लेकिन है बहुत गुणकारी, प्रकृति की जो देन है पीड़ा हर लेती वो भारी। हर घर में मिल जाती है वो आसानी से हमारी, ज़ायका खाने में बड़ा देती दूर करती बीमारी‌।। दक्षिण भारत में ख़ासकर जिसकी खेती होती, उसके उत्पाद से जनता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *