Ghazal Aazmane ki Khatir

आजमाने की खातिर | Ghazal Aazmane ki Khatir

आजमाने की खातिर

( Aazmane ki khatir )

 

वो अक्सर मुझे आज़माने की खातिर।
जलता रहा खुद जलाने की खातिर।।

मुहब्बत में आया तो इक बात समझी,
ये आंखें हैं आंसू बहाने की खातिर।।

लुटाकर के सब कुछ ये अंजाम देखा,
मिला न कोई दिल लगाने की खातिर।।

उजाड़े थे जिसने कई घर सुकूं के,
तरसता गया आशियाने की खातिर।।

मिरा दिल दबाया था पन्नों में उसने,
महक न रही भूल जाने की खातिर।।

जलाया दीया किसने नजदीक आकर,
रकीबों को रश्ता दिखाने की खातिर।।

कुछ भी नहीं शेष ख्वाहिश बची अब,
मेरे यार तुमको बताने की खातिर।।

 

लेखक: शेषमणि शर्मा”इलाहाबादी”
प्रा०वि०-नक्कूपुर, वि०खं०-छानबे, जनपद
मीरजापुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

तेरे आंसू | Ghazal tere aansu

 

 

Similar Posts

  • बनना है तो दीपक बन | Deepak Ban

    बनना है तो दीपक बन ( Banna hai to deepak ban )    अगर बनना है तो दीपक बन, दिल जीतना है तो बाती बन। छू ही, लेते वह चाॅंद और तारें, भाव हो जिसके प्यारे ये मन।। जब ये जलता प्रकाश करता, लेकिन स्वयं अन्धेरे में रहता। दीपक से है यह बाती महान, जलती…

  • अपनों ने ही घाव गहरे दिए | Apno Ne Hi

    अपनों ने ही घाव गहरे दिए ( Apno ne hi ghav gehre diye )   सच्चाई का दिया साथ तो हम गैर हो लिए। अपनों ने ही घाव गहरे वो दर्द हमको दिए। माना था कि साथ देंगे हमें जिंदगी में सभी। निज स्वार्थ साध वो भी अपने रस्ते हो लिए। टूटने ना देंगे हम…

  • रामनवमी का त्योहार

    रामनवमी का त्योहार रामनवमीअसहयोगजो व्यक्ति अकेलाप्रभु भक्ति में रतरहकर जीवनजीना जानता हैं ,वह स्वयं मेंआनंद कोखोज लेता हैं ;उसे प्रभु श्री रामकी तरह असंयममें असहयोगकरने में कोईकठिनाई नहींहोती हैं ।क्योंकि उसकेमन में कोईचाह नहीं हैं ,आकांक्षा नहीं हैं ,वह स्वयं आत्मामें संतुष्ट हैं ।जो सन्तुष्टहै वह प्रभु श्रीराम की तरहकर सकता हैअसहयोग । प्रदीप छाजेड़(…

  • विदाई का पल | Beti ki bidai par kavita

    विदाई का पल ( Bidai ka pal )    एक एक करके मेरे आँगन में चहकती महकतीं फुदकती चिड़िया जा रही है मुझसे दूर…. नयें आशियानें में तुम्हें याद है प्रिया बेटा जब कोचिंग संस्थान में तुम्हें छोड़ते समय मैंने देखी थी तुम्हारी भरी भरी आँखें और पूछते ही मेरे सीने से लगकर तुम रोने…

  • कारगिल शौर्य गाथा | Kargil Shaurya Gatha

    कारगिल शौर्य गाथा ( Kargil Shaurya Gatha ) 1999 का वह काला दिन, हमला पाक ने कर, लहू -लुहान कारगिल भू किया। लेह लद्दाख के “द्रास”क्षेत्र में, मचा दिया हाहाकार भयंकर।। 18 हजार फीट ऊॅंचाई पर, छिड़ा महा भयंकर युद्ध। विपरीत हालात मौसम के थे। फिर भी लड़े ,वीर हमारे जी जान से। । ”…

  • Samay par kavita | कैसा यह समय है

    कैसा यह समय है ? ( Kaisa Yah Samay Hai ) शिक्षा को मारा जा रहा है अशिक्षा को बढ़ावा देकर असल को महरूम किया जा रहा चढ़ावा लेकर हिसाब बराबर किया जा रहा कुछ ले दे कर विश्वास पर हावी है अंधविश्वास गरीबों को मयस्सर नहीं अब घास देखता आसमान दिन-रात बरसे तो बने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *