वादा | Kavita Vaada

वादा

( Vaada ) 

 

प्रेमी का प्रेमिका से वादा
हाथ छोड़ ना जाने का

भक्त का भगवान से वादा
भक्ति में डूब जाने का

पति का पत्नी से वादा
संकट में साथ निभाने का

एक मां का बेटे से वादा
संस्कारवान बनाने का

एक बेटी का मां से वादा
घर दूजा रोशन करने का

एक बेटे का मां से वादा
सर आंखों पर रखने का

सैनिक का मां से वादा
देश पर मर मिटने का

पत्नी का पति से वादा
पद चिन्हों पर चलने का

एक पिता का घर से वादा
हर हालात में खुश रखने का

एक इमानदार का वादा
मन विचलित ना करने का

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

माँ | Maa Ke Upar Kavita


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *