Prem ka Adhyatmik Mahatva

प्रेम का आध्यात्मिक महत्व | Prem ka Adhyatmik Mahatva par Kavita

प्रेम का आध्यात्मिक महत्व

( Prem ka adhyatmik mahatva ) 

 

प्रेम कृष्ण की लीला है प्रेम राधा का प्यार
प्रेम धुन तान बंसी की प्रेम है जग आधार

प्रेम में बंधी ये दुनिया प्रेम गीता का सार
प्रेम वश दौड़े आते सारे जग के करतार

प्रेम दीवानी मीरा थी कृष्ण भक्ति में नाची
कुदरत प्रेम धरा दर्शाती श्रंगार बहुत राची

द्वारिका नाथ सांवरा करुणासागर भगवान
द्रौपदी की लाज बचाई सखा सुदामा मान

वृंदावन में रास रचाकर प्रेम का किया संचार
ब्रज में होली हुई प्रेम की बरसे मधुर रसधार

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kavita-tu-hi/

Similar Posts

  • हे गगन के चन्द्रमा | Kavita

    हे गगन के चन्द्रमा ( He gagan ke chandrama )   तुम हो गगन के चन्द्रमा, मै हूँ जँमी की धूल। मुझको तुमसे प्रीत है, जो बन गयी है शूल। तेरे बिन ना कटती राते, दिल से मैं मजबूर, हे गगन के चन्द्रमा, तू आ जा बनके फूल।   रात अरू दिन के मिलन सा,क्षणिक…

  • कहने को नया साल है

    कहने को नया साल है   कहने को नया साल है, मेरा तो वही हाल है। वही दिन महीने वही खाने-पीने वही मरना जीना जिंदगी का जहर पीना वही जी का जंजाल है .. कहने को नया साल है.. वही मन में सपने जो पूरे नहीं अपने जिसके लिए मन प्यासा हर साल नयी आशा…

  • हिन्दी | Kavita on Hindi

    हिन्दी ( Hindi )  भारत की शान है हिन्दी भारत की पहचान है हिन्दी। संस्कृत की संतान हैं हिन्दी , हमारी संस्कृति की शान है हिन्दी। भारत के भाल की है बिन्दी, हम सब का अभिमान है हिन्दी। हिन्दी से है हिन्दुस्तान, जग में है इसका नाम। ज्ञान का भंडार है हिन्दी , कई भाषाओं…

  • दर्पण ना समाए | Kavita Darpan na Samaye

    दर्पण ना समाए  ( Darpan na Samaye ) रुप तेरा ऐसा दर्पण ना समाए मन ना उतराए भृकुटी ऐसी चांदनी चांद ना शरमाय गाल ऐसी लागी कनक ना चमकाय ओठ ऐसी रंगाय भौंरें ना गूंजाय बाला कानें लटकाए चंद्रमुखी सा इतराय हथेली ऐसी जुडाय सूर्यमुखी नमो कराए गेसू ऐसी लहलहाय सौंदर्य प्रकृति बरसाए। शेखर कुमार…

  • तुम रहो खुश | Tum Raho Khush

    तुम रहो खुश चलो हमने हार मान लिया,अब तो तुम खुश हो।चलो हमने शीश झुका दिया,अब तो तुम खुश हो।मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता इन सब बातों से कभी,मेरी वजह से दुखी न रहो, अब तो तुम खुश हो।। हमने सुना था कि जो झुकना जानता वो टूटता नहीं,हमने सुना था जो दूसरों को खुश…

  • बचपन आंगन में खेला | Kavita bachpan aangan mein khela

    बचपन आंगन में खेला ( Bachpan aangan mein khela )   नन्हे नन्हे पाँवों से जब,बचपन आँगन में खेला। मेरे घर फिर से लगता है,गुड्डे गुड़ियों का मेला।। खाली शीशी और ढक्कन में, पकवान भी खूब सजें डिब्बों पीपों में लकड़ी संग, रोज ढोल भी खूब बजें खिड़की के पीछे जा जाकर, टेर लगाना छिप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *